
नई दिल्ली। कहते हैं आ गई तीज..बिखर गए बीज…। यानी तीज के आते ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। आज से लेकर दिवाली तक अब त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। आज तीज का त्योहार है और बाकी जगहों में इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं महादेव और पार्वती की पूजा कर आशीर्वाद लेती है। इसके अलावा सुहागनें साज-श्रृंगार करती है और झूला झूलती हैं। तीज के दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है लेकिन आप कुछ और स्मूदी कलर्स के साथ अपनी तीज को स्पेशल बना सकते हैं। इसके लिए आप इन टीवी सेलेब्स को फॉलो कर सकती हैं।
जरूरी नहीं है कि आप तीज पर साड़ी पहनें। इस मौके पर आप फ्रॉक सूट पहन सकती हैं..। अगर आप डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अनुपमा के इस सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनुपमा की प्रोफाइल में आपको कई बेहतरीन साड़ी के भी ऑप्शन मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
अगर आपके पास हरे रंग का आउटफिट नहीं है, तो आप एवरग्रीन गोल्डन कलर का आउटफिट भी पहन सकते हैं। इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और मशहूर एक्ट्रेस रेखा से प्रेरणा ले सकती हैं।
View this post on Instagram
अपनी तीज को खास बनाने के लिए अगर आपको ग्रीन ही पहनना है तो आप बनारसी पैटर्न की साड़ी कैरी कर सकते हैं। इन साड़ियों का डिजाइन कभी पुरानी नहीं होता है और ये हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं। इसके अलावा नेट की साड़ियां का भी फैशन वापस आ गया है। स्ट्रेट लाइनिंग नेट की साड़ियां, वो भी लाइटवेट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आज कल पीच कलर की साड़ियां काफी ट्रेंड हैं। इसे आप किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। इस कलर के आउटफिट्स में गर्मी भी कम लगती हैं। इसके अलावा ये दिखने में भी खूबसूरत है।
View this post on Instagram