newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra Beauty Tips: प्रियंका की तरह दमकती त्वचा और गुलाबी होंठो की है चाह तो अभी जानें एक्ट्रेस के ब्यूटी टिप्स

Priyanka Chopra Beauty Tips: दीपिका, आलिया या कैटरीना कैफ भी खुद की स्कीन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अब इन्हीं एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी आता हैं। वह भी अपने चेहरे पर घरेलू चीजों से बने पैक लगाकर अपने चेहरे, होंठ और बालों का ध्यान रखती हैं। आइए एक्ट्रेस के होम रेमडीज के बारें में जानते हैं

नई दिल्ली। आमतौर पर महिलाएं समझती है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती उनके मेकअप और महंगे प्रोडक्ट्स से होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है यकीनन उन्हें पार्टी में या फिर मूवीज में मेकअप करना पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस कोशिश करती है कि वह अपने बाकी समय पर नो मेकअप ही रहे क्योंकि इससे उनके चेहरे को थोड़ा आराम मिलता हैं। इसलिए एक्ट्रेस अपने चेहरे का ध्यान रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। दीपिका, आलिया या कैटरीना कैफ भी खुद की स्कीन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अब इन्हीं एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी आता हैं। वह भी अपने चेहरे पर घरेलू चीजों से बने पैक लगाकर अपने चेहरे, होंठ और बालों का ध्यान रखती हैं। आइए एक्ट्रेस के होम रेमडीज के बारें में जानते हैं।

प्रियंका का घरेलू नुस्खा

प्रियंका होम रेमडीज पर काफी भरोसा करती है और अपने चेहरे पर इसे अप्लाई करने की भी सोचती हैं। प्रियंका अपने होंठो को एक्सफोलिएट करने के लिए घर पर बने लिप स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वह सी-सॉल्ट स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए 2 चम्मच सी–सॉल्ट में 1 चम्मच शुद्ध वेजिटेबल ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अपनी उंगली की मदद से इसे मिलाएं और धीरे से अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके अलावा वह स्किन हाइड्रेशन के लिए मास्क शीट का इस्तेमाल करती हैं।

बर्फ का करती हैं इस्तेमाल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा होम रेमिडीज का इस्तेमाल लंबे समय से करती आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा भी आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की तरह बर्फ का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह 2 चम्मच सी-सॉल्ट में 1 चम्मच शुद्ध वेजिटेबल ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल मिला कर, अपनी उंगली की सहायता से सक्रब करती हैं। और धीरे से अपने होंठों को एक्सफोलिएट कर लेती हैं।