newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्या “पोहा” Healthy है, भारत के इस लोकप्रिय नाश्ते के Nutritional Value की पूरी जानकारी

Poha is Healthy: वीडियो में एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेवा( Rajeshwari Sachdeva) सवाल करती हैं कि पोहा बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट है। इस पर डॉक्टर मनीषा मिश्रा कहती हैं- पोहा (Nutritional Value of Poha) अच्छा है लेकिन उन लोगों के लिए जिनका डाइजेशन अच्छा है

नई दिल्ली। पोहा….एक ऐसा नाश्ता है, जो भारत के लगभग हर घर में बनता है और खूब चाव से खाया जाता है। पोहे(Poha is Healthy) को टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए लोग मूंगफली., अनार के दाने और सेव का इस्तेमाल भी करते हैं। इंदौर में तो पोहा और जलेबी(Poha is Healthy) के नाश्ते के साथ ही लोगों की सुबह होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहा खाने में हैवी है। आमतौर पर माना जाता है कि पोहा बहुत हल्का है लेकिन ये मिथ है। तो चलिए जानते हैं कि डॉक्टर का पोहे को लेकर क्या कहना है।

हेल्दी है पोहा?

वीडियो में एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेवा( Rajeshwari Sachdeva) सवाल करती हैं कि पोहा बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट है। इस पर डॉक्टर मनीषा मिश्रा कहती हैं- पोहा (Nutritional Value of Poha) अच्छा है लेकिन उन लोगों के लिए जिनका डाइजेशन अच्छा है और लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव है।एक्ट्रेस कहती है- लेकिन पोहा तो हल्का होता है। इसपर डॉक्टर जवाब देती है- आर्युवेद के अनुसार पोहा गुरु है और पचने में भारी है। पोहा खाने से पेट साफ नहीं होता है। जिन लोगों को कब्ज, पाइल्स, गैस या पाचन संबंधी परेशानी है, वो पोहा न खाए।  मतलब जो लोग एक्टिव नहीं है, वो पोहा न खाए। हमारे देश के लगभग हर राज्य में पोहा नाश्ते के तौर पर मिलने लगा है। मध्यप्रदेश, मुंबई, गुजरात जैसे राज्यों में तो पोहा और जलेबी का कॉम्बिनेशन खूब पसंद किया जाता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पोहा

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को भी यकीन नहीं हो रहा है कि पोहा भारी है। आमतौर पर लोग इसी धारण को मानते हैं कि पोहा हल्का नाश्ता है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद सबके मिथ दूर हो गए हैं। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी दिक्कत है तो आपको पोहा खाने से बचना चाहिए। एक यूजर ने मजाक में कहा- पोहा बहुत भारी होता है, जलेबी के साथ खाएं, हल्का करने के लिए उपयोग करें – एक इंदौरी…। वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि फिर पोहे की जगह नाश्ते में क्या खा सकते हैं। एक यूजर्स ने लिखा- आज से पोहा खाना बंद।