
नई दिल्ली। एक महिला होना आसान नहीं है। महिला को बेटी-बहू-पत्नी और मां कई किरदार निभाने होते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक महिला के शरीर में कई बदलाव देखे जाते हैं। यूं तो महिलाएं सभी दर्द को सहन कर लेती है लेकिन कई बार ये दर्द जान निकाल देने वाला होता है। पीरियड का पेन भी महिलाओं को अंदर से तोड़ कर रख देता है। हर महीने ही महिलाएं इस दर्द का सामना करती है। वैसे तो इस दौरान किसी तरह की दवाओं का सहारा नहीं लिया जाता लेकिन अगर आपको पीरियड पेन काफी ज्यादा होता है और आप इस दर्द को कम करने के लिए कोई रास्ता ढूंढ रही हैं तो चलिए आपको बताते हैं किन घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर आप पीरियड पेन में राहत पा सकती हैं।
पीरियड पेन में इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल
अजवाइन
पीरियड पेन के दौरान अगर आपको हद से ज्यादा दर्द होता है और आप इस पेन से राहत पाना चाहती हैं तो आपको अजवाइन का प्रयोग जरूर करना चाहिए। आपको आधा चम्मच अजवाइन लेना है और इसमें आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पी लें। इससे आपको पीरियड्स पेन में राहत मिलेगी।
अदरक
अदरक का इस्तेमाल भी पीरियड पेन में काफी आराम पहुंचाता है। आपको एक कप पानी में अदरक के टुकडे को बारीक काट लेना है और फिर इस पानी को अच्छे से उबालना है। अब इसका सेवन करें। अगर आप इसे ऐसे नहीं पी पा रहे तो इसमें थोड़ा स्वाद के लिए चीनी मिला लें।
पपीता
पपीता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है शरीर के लिए उतना ही ये फायदेमंद भी है। पीरियड्स के दिनों में तो ये महिलाओं को दर्द से काफी राहत दिलाता है। इसके सेवन से पीरियड्स में ब्लड फ्लो भी सही रहता है।
तुलसी
तुलसी एक नैचुरल पेनकिलर और एंटीबायोटिक है। जिन महिलाओं को पीरियड में ज्यादा पेन होता है तो उन्हें तुलसी के पत्तों की चाय जरूर पीनी चाहिए। इससे उन्हें दर्द में आराम मिलेगा।
दूध और इससे बनी चीजें
बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि पीरियड पेन में दूध भी आराम दिलाता है। अगर किसी महिला को पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है तो उन्हें दूध या फिर इससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें दर्द से राहत मिलती है।
सेक
पीरियड्स के दौरान पेट के साथ ही कमर में भी काफी तेज दर्द होता है। इससे राहत पाने के लिए आप गर्म पानी का सेंक भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।