newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boat Pose For Belly Fat: बस एक योगासन और मोम की तरह पिघल जाएगी सारी चर्बी, ऐसे करें

Boat Pose For Belly Fat: ये योगासन करने में आसान तो है ही साथ ही काफी असरदार भी है। इसे करने के कुछ ही समय बाद आपके पेट की चर्बी बिल्कुल गायब हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है ये योगासन और कैसे करना है इसे…

नई दिल्ली। क्या आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और अपने थुलथुले- लटकते हुए पेट को कम करना चाहते हैं। अगर हां…तो आपके लिए हम एक काम की जानकारी लेकर आए हैं। आपको कुछ खास नहीं करना है बस एक योगासन करना है। ये योगासन करने में आसान तो है ही साथ ही काफी असरदार भी है। इसे करने के कुछ ही समय बाद आपके पेट की चर्बी बिल्कुल गायब हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है ये योगासन और कैसे करना है इसे…

Boat Pose

कौन सा है ये योगासन

जिस योगासन की हम बात कर रहे हैं इसका नाम नौकासन है। ये योगासन मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही फिजिकल हेल्थ भी बेहतर होती है। जैसा कि आप इस आसान के नाम से ही समझ सकते हैं कि ये नाव जैसा दिखने वाला योग है। जब कोई व्यक्ति इस योग को करता है तो उसके पेट में खिंचाव पैदा होता है जिससे उसके पेट की चर्बी कम होने लगती है। अगर हर दिन इस योग को महज 20 मिनट के लिए किया जाए तो इससे कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है।

Boat Pose

इस बातों का रखें ख्याल 

अगर आप नौकासन करने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि शुरुआत में इस योग को कम ही समय के लिए करें। धीरे-धीरे इस योग के समय को बढ़ाएं। अचानक से ज्यादा योग करने पर शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है। आपको पेट और हाथ -पैरों में दर्द की समस्या रह सकती है। ऐसे में शुरुआत में कम समय के लिए इस योग को करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको फाइबर युक्त, कम कैलोरी वाला आहार ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Boat Pose

इस तरह से करें नौकासन

  • सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने पैरों को एक साथ रखें।
  • अब हाथों को शरीर के बगल से सटाते हुए रखें।
  • अब गहरी सांस लेते-छोड़ते रहें। अब छाती और पैसों को जमीन से हवा में ऊपर उठाएं।
  • अब अपनी बाहों को पैर के नीचे की तरफ रखें।
  • अब धीरे-धीरे बाहों को ऊपर ले जाएं।
  • अब इस मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए इसी स्थिति में बने रहें।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।