newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janmashtami 2022: इस भोग के बिना अधूरी है कान्हा की थाली, जानिए कैसे बनाते हैं श्रीकृष्ण का ये प्रिय भोजन?

Janmashtami 2022: जल्द ही जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। बाजार श्री कृष्ण के आभूषणों और वस्त्रों से पट गया है। तो ऐसे मौके पर आइये हम आपको उनकी पंसदीदा धनिया पंजीरी बनाने की विधि बताते हैं। जिसके बिना उनकी पूजा अधूरी माना जाती है।

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत पसंद है ये तो जगजाहिर है। भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में भी माखन मिश्री का ही भोग लगाया जाता है। बाल-गोपाल खाने पीने के इतने शौकीन थे कि इसके लिए वो दूसरों के घरों में चोरी तक कर लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं? माखन मिश्री लड्डू के साथ उन्हें एक चीज और अत्यंत प्रिय है। जल्द ही जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। बाजार श्री कृष्ण के आभूषणों और वस्त्रों से पट गया है। तो ऐसे मौके पर आइये हम आपको उनकी पंसदीदा धनिया पंजीरी बनाने की विधि बताते हैं। जिसके बिना उनकी पूजा अधूरी माना जाती है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं मुरलीधर की प्रिय धनिया पंजीरी…

सामग्री-

धनिया पाउडर- 1 कप

घी- 3 बड़े चम्मच

ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)

चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)

चीनी पाउडर- 1/2 कप

घिसा हुआ नारियल- 1/2 कप

विधि-

Step-1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके उसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकालें।

Step-2. पैन में बचे घी में मखाने डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

Step-3. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं।

Step-4. अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें, कान्हा जी के भोग के लिए स्वादिष्ट धनिया पंजीरी तैयार है।