newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukesh Ambani: जानें मुकेश अंबानी ने क्या रखा है अपने जुड़वा नाती-नातिन का नाम, दोनों के नाम के हैं खास अर्थ

Mukesh Ambani: ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से 2018 में हुई थी। आनंद हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा देखा गया था।

नई दिल्ली। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद अंबानी परिवार की तरफ से की गई है। ईशा ने एक बेटे और बेटी की जन्म दिया है और जच्चा और बच्चों दोनों की तबीयत ठीक बताई जा रही है। अंबानी और पीरामल परिवार की तरफ से अपने प्यारे जुड़वा बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने मिलकर नाती का नाम कृष्णा और नातिन का नाम आदिया रखा है। वाकई दोनों ही नाम बहुत ही प्यारे हैं। सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद मुकेश अंबानी को भरपूर बधाई मिल रही हैं और यूजर्स ईशा पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं।

जानें बच्चों के नाम के अर्थ

सभी लोग अपने बच्चों या नाती-पोतों के नाम का सिलेक्शन खूब मेहनत के साथ करते हैं। ऐसा ही कुछ मुकेश और नीता अंबानी ने भी किया है। दोनों बच्चों के नाम के क्या मतलब हैं,ये बात भी मायने रखती हैं। तो चलिए हम आपको दोनों बच्चों के नाम के अर्थ बताते हैं। पहले बात करते हैं नाती के नाम की,जोकि कृष्णा रखा गया है। कृष्णा का रंग काला होता है लेकिन उन्हें हमारे पृथ्वी के संचालक के तौर पर भी देखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी लोक कथाएं बहुत प्रचलित है।

साल 2018 में हुई थी शादी

मुकेश अंबानी ने नातिन का नाम आदिया रखा है। आदिया नाम बहुत यूनिक है और उसका अर्थ होता है- प्रारंभ, शक्ति, गहना और भगवान का खजाना होता है। आदिया नाम सकारात्मक ऊर्जा का वाहक होता है और इस नाम के लोग मेहनती होते हैं। गौरतलब है कि ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से 2018 में हुई थी। आनंद हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा देखा गया था।