newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mother’s Day 2021 : जानें क्यों मनाया जाता है ‘मदर्स डे’

Mother’s Day 2021 : महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी। भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यूरोप के कई देशों में इसे मदरिंग डे के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली। 09 मई को ‘मदर्स डे’ (Mother’s Day) मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद है, जिसके चलते यह कई देशों में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है। हालांकि, भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

mothers day

आधुनिक समय में दुनियाभर के दर्जनों देशों में एक साथ ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। हालांकि, पूर्व में इसकी तिथि को लेकर मतभेद थे। यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है। इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं। उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।

महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी। उस समय से हर साल ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यूरोप के कई देशों में इसे मदरिंग डे के रूप में मनाया जाता है।

mothers day 1

मां ममता का सागर होती है, जिनके दिल में अपने बच्चे के लिए अगाध प्रेम होता है। इस मातृत्व प्रेम का वर्णन केवल शब्दों में नहीं किया जा सकता है। मां निःस्वार्थ भाव से बच्चों की सेवा करती हैं। इस सेवा और स्नेह में कभी कोई कमी नहीं आती है। ऐसे में ‘मदर्स डे’ के दिन लोग अपनी मां को गिफ्ट देकर, साथ में समय बिताकर, उनके कामों में हाथ बंटाकर उन्हें सम्मान देने की कोशिश करते हैं।