newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rakshabandhan 2022: इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ये 5 डिफरेंट फ्लेवर वाली खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Rakshabandhan 2022: अब जब त्योहारों का सीजन है और कुछ ही समय बाद भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन आने वाला है तो ऐसे में खीर बनाना तो लाजमी है। अगर आप भी इस त्योहार में खीर बनाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ठहर जाइए। आज हम आपके लिए खीर की कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिन्हें खाकर आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे।

नई दिल्ली। घर में जब भी कोई त्यौहार होता है, व्रत होता है या फिर कोई शुभ काम हो तो हर मौकों पर खीर जरूर बनाई जाती है। भारतीय व्यंजनों में खीर का काफी महत्व है। दूध, चीनी, केसर, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर बनाया जाने वाला ये पकवान खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये काफी पसंद आती है। अब जब त्योहारों का सीजन है और कुछ ही समय बाद भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन आने वाला है तो ऐसे में खीर बनाना तो लाजमी है। अगर आप भी इस त्योहार में खीर बनाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ठहर जाइए। आज हम आपके लिए खीर की कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिन्हें खाकर आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए बताते हैं आपको क्या है ये रेसिपी…

साबूदाना खीर- चावलों से बनी खीर तो आप सभी ने खाई होगी लेकिन इस त्योहार आप साबूदाने की खीर जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए साबूदाने को पानी में करीब 1 घंटे तक के लिए आपको भिगोकर रखना है। अब एक पतीले में दूध रखें और ये भिगोया हुआ साबूदाना डालकर अच्छे उबलने दें। अब इसमें चीनी, इलायची डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक दूसरे बर्तन में घी में काजू और किशमिश भून लें। जब साबूदाने दूध में अच्छे से पक जाए तो इसे भुने काजू और किशमिश से गार्निश करें।

मैंगो खीर- गर्मियों का सीजन है ऐसे में आम तो आसानी से मिल जाते हैं। आम तो आप लोगों ने ज्यादा काटकर खाया ही होगा लेकिन क्या कभी आपने आम की खीर खाई है। फैमिली और फ्रेंड्स को सर्व करने के लिए ये एक बढ़िया डेजर्ट है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेवई को थोडे से घी में भूनना है। अब इसमें आपको फुल क्रीम दूध डालना है और कुछ देर तक उबालना है। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें मैंगो पल्प मिलाएं। अब आपको इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखना है। अब जब आप इसे खाना हो तो इसे बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और इसका लुत्फ उठाएं।

ओट्स और खजूर की खीर- जो लोग हेल्थ कॉन्शियस हैं और त्योहार में भी अपनी डाइट का ख्याल रखना नहीं भूलते उनके लिए ओट्स और खजूर की खीर बेहतर ऑप्शन है। टेस्टी होने के साथ ही ये न्यूट्रीशिव्स भी है। चीनी की जगह आप इसमें शुगर फ्री या स्टीविया मिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध में ओट्स और खजूर डालकर उबालना है। जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें शुगर फ्री इलायची पाउडर और बादाम डालकर सर्व करें।

एप्पल खीर- सेब हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे खीर के रूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सेब को कद्दूकस कर लें और फिर घी में अच्छे से भूनकर अलग रख लें। अब एक दूसरे बर्तन में दूध उबलने के लिए चढ़ा दें। जब दूध उबल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें भुना हुआ सेब और इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश करें और ठंडा ठंडा सर्व करें।

लौकी की खीर- त्योहारों के साथ-साथ शिवरात्रि और नवरात्रि के व्रत में भी लौकी की खीर खाना पसंद किया जाता है। ये स्वाद में बेहतर होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होती है। हार्ट के पेशेंट के लिए ये सेफ स्वीट डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके भून लें। अब एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें। जब दूध उबल जाए तो उसमें ये भुनी हुई लौकी डालकर 10 मिनट तक पकाए। बाद में ठंडा होकर उसमें इलायची पाउडर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।