newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज के मौके पर बनाएं बासुंदी की ये खास डिश!, जानिए बनाने का तरीका

Hariyali Teej 2022: आप हम आपको हरियाली तीज के मौके पर बताने जा रहे हैं गुजरात के फेमस बासुंदी (Basundi Recipe) की रेसिपी। ये बनाने में तो आसान है ही साथ ही स्वाद में बहुत ही टेस्टी भी होती है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं कैसे बनानी है ये बासुंदी।

नई दिल्ली। हिन्दुओं में श्रावण माह (Sawan 2022) का खास महत्व होता है। श्रावण माह को सावन का महीना भी कहा जाता है। ये महिना भगवान शिव को समर्पित होता है। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की पूजा के लिए होता है लेकिन सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व है। कहते हैं सावन के महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की पूजा करता है, उनके लिए वर्त रखता है भोलेनाथ उनकी सारी मनोकामना पूरी करते है। इस महीने में हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) का भी त्योहार मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज का त्योहार आज यानी 31 जुलाई को मनाया जा रहा है।

हरे रंग के कपड़े और 16 श्रृंगार करती हैं महिलाएं

हरियाली तीज में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। 16 श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन भगवान की पूजा के साथ ही उन्हें अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। साथ ही इस दिन झुला झुलने का भी रिवाज है। आप हम आपको हरियाली तीज के मौके पर बताने जा रहे हैं गुजरात के फेमस बासुंदी (Basundi Recipe) की रेसिपी। ये बनाने में तो आसान है ही साथ ही स्वाद में बहुत ही टेस्टी भी होती है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं कैसे बनानी है ये बासुंदी (Easy Recipe of Basundi)…

बासुंदी बनाने के लिए जरूरी सामान

दूध- 1 लीटर

बादाम- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

काजू- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

चीनी- 4 बड़े चम्मच

केसर- एक चुटकी

जायफल- आधा चम्मच (पिसा हुआ)

इलायची पाउडर- आधा चम्मच

चिरौंजी- 2 बड़ा चम्मच

गुलाब के पेटल्स- आधा चम्मच

इस तरह से बनाएं बासुंदी

सबसे पहले एक पैन में दूध और केसर डालें।

अब दूध को कम आंच पर आधा होने तक पकाएं।

जब दूध में मलाई की परत आने लग जाए तो इसमें जायफल, इलायची पाउडर, चिरौंजी और चीनी डालकर मिक्स करें।

अब इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि इसमें चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए।

अब गैस को बंद करते वक्त इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाले दें।

अब आपकी बासुंदी बनकर तैयार है। आप चाहें तो थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रखकर इसे ठंडा होने के बाद भी सर्व कर सकते हैं।