newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri 2023 Mandir Decoration: फूल-पत्तियों के अलावा इन तरीकों से भी सजा सकते हैं नवरात्रि पर अपना मंदिर, माता रानी भी हो जाएंगी प्रसन्न

Navratri 2023 Mandir Decoration: फूल और पत्तों से मंदिर को सजाना अगर पुराना लगता है तो अलग-अलग और सुंदर जड़ी हुई चुन्नरियों से आप मंदिर को सजा सकते हैं। माता रानी को लाल-पीली और हरी चुन्नरी बहुत पसंद हैं।

नई दिल्ली। किसी भी घर में मंदिर उस घर का सबसे जरूरी और अहम हिस्सा होता है। मंदिर में देवी देवताओं का पूजन किया जाता है। हर तीज त्योहार पर मंदिर से सजाना अच्छा होता है। हर किसी का मंदिर को सजाने का तरीका अलग होता है। कोई ताजा फूलों से तो नकली डेकोरेट चीजों से मंदिर को सजाता है। इसी बीच 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और ऐसे में माता रानी के स्वागत के लिए मंदिर को सजाना तो बनता है। हम आपके लिए मंदिर को सजाने के आसान टिप्स और आइडिया लेकर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonal (@temple_pooja_decor)


लाइटों से मंदिर को सजाना

अगर आपको चमकती चीजें पसंद हैं, तो आप दीये वाली लाइट्स और चाइनीज लाइट्स से मंदिर को डेकोरेट कर सकते हैं। चाइनीज लाइट बेहद कम दामों में और अच्छे डिजाइन्स के साथ आपको बाजारों में मिल जाएंगी। आप लाइट वाले लैंप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। त्योहार के मौके पर चमचमता हुआ मंदिर बहुत अच्छा लगता है।

TEMPLE

आर्टिफिशियल फूल और पत्ती

आर्टिफिशियल   फूलों से भी आप मंदिर को सजा सकते हैं। आर्टिफिशियल फूल इसलिए ज्यादा अच्छे रहते हैं क्योंकि उनका मुरझाने का डर नहीं होता है और वो लंबे समय तक सुंदर दिखते हैं। मतलब अगर आप नकली फूलों का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मंदिर नौ दिनों तक सजा रहेगा।


ताजा फूलों और केले से पत्तों से सजाना

अगर आप ताजा फूलों और पत्तियों से घर को सजाना चाहती हैं, तो वो भी कर सकते हैं। इसके लिए आप केले के पत्ते और अशोक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पत्ते जल्दी सूखते नहीं है और लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं। इसके अलावा तुलसी के गमले और डेकोरेशन की छोटी-छोटी चीजों से मंदिर और ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है।


चुनरी से मंदिर को सजाना

फूल और पत्तों से मंदिर को सजाना अगर पुराना लगता है तो अलग-अलग और सुंदर जड़ी हुई चुन्नरियों से आप मंदिर को सजा सकते हैं। माता रानी को लाल-पीली और हरी चुन्नरी बहुत पसंद हैं। आप इन्ही चुन्नियों की मदद से मंदिर को सजा सकते हैं।