newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Tips: रात के समय कभी भी ना खाए आम, वरना झेलने पड़ सकते हैं ये दुष्परिणाम

Health Tips: आम स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर इसे गलत समय पर और गलत तरीके से खाया जाए तो इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। कहा जाता है कि आम खाने का भी एक वक्त होता है और आम खाने के समय का भी शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली। आम के शौकीन पूरे साल आम का इंतजार करते रहते हैं। और  गर्मी का मौसम आते ही आम के फलों पर टूट पड़ते हैं। कुछ लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि आम के सीजन का एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जिस दिन वो आम नहीं खाते। न तो वो पहर देखते हैं न समय। सुबह शाम दोपहर किसी भी वक्त उन्हें आम मिल जाए खाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, आम स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर इसे गलत समय पर और गलत तरीके से खाया जाए तो इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। कहा जाता है कि आम खाने का भी एक वक्त होता है और आम खाने के समय का भी शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा भी इससे जुड़ी कई बातें सामने आती हैं, तो आइये जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…

1.आम हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। और ये प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्वो से भरपूर होता है।

2.एक आम में लगभग 150 कैलोरी होती है। इस भारी मात्रा की कैलोरी को रात में पचाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आम के फल को कभी भी रात में न खाएं।

mango

3.आम की तासीर गर्म होती है। ये शरीर के तापमान को बढ़ा देता है, इसलिए रात में आम खाने वाले लोग सावधान हो जाएं, आपके शरीर में फोड़े फुंसी हो सकते हैं।

4.डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी रात के समय आम नहीं खाना चाहिए। आम खाने से शरीर में शुगर लेवल को काफी तेजी से बढ़ता है जो अपके शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

5.दिन के समय हम काम करते हैं इसलिए दिन में आम खाने पर वो आसानी से पच जाता है। इसके अलावा, रात की अपेक्षा दिन में फैट भी कम स्टोर होता है। अधिक वजन वाले लोगों को रात में आम खाने से खासतौर पर बचना चाहिए।

6.जिन लोगों की पाचन शक्ति अच्छी नहीं होती उन्हें रात के समय आम खाने से बचना चाहिए। दोपहर के समय लंच के दौरान आम खाना सबसे सही समय माना जाता है।