newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम नहीं झड़ेगा एक भी बाल, बस इन टिप्स को कर लें फॉलो

Monsoon Hair Care: अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनके साथ मानसून में बाल झड़ने की समस्या होती है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं तो आपके बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी…

नई दिल्ली। मानसून के मौसम की बात ही कुछ अलग है। ये मौसम ऐसा होता है जिसमें कभी गर्मी लगती है तो कभी ठंड…इस मौसम को सबसे सुहावना माना जाता है। ऑफिस हो या फिर घर जब भी मानसून के मौसम में बादल आसमान में घिर आते हैं और झमाझम बारिश की फुहारें लोगों के तन-बदन पर पड़ती है तो एक अलग सा ही जोश शरीर में आ जाता है। इस मौसम में चाय-पकौड़े जैसे स्नैक्स की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। बाजारों में अलग-अलग तरह के आइटम सज जाते हैं। कुल मिलाकर ये मौसम आपको खुश तो कर देता है लेकिन इस मौसम में बालों के झड़ने की परेशानी पुरुष और महिलाओं दोनों को झेलनी पडती है। मौसम में बदलाव के साथ ही बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार तो इतनी ज्यादा मात्रा में झड़ते हैं कि मन में ये गंजे होने का डर सताने लगता है।

Oil For White Hair

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनके साथ मानसून में बाल झड़ने की समस्या होती है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं तो आपके बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी…

इन टिप्स को कर लें फॉलो

  • अगर आपके बाल भी मानसून के मौसम में काफी झड़ते हैं तो इसका एक कारण आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें।
  • बालों को अच्छे से धोने के बाद उन्हें सुखाएं भी। इससे भी बाल झड़ने की समस्या कम होती है।

  • कई लोग गीले बालों में कंघी मारते हैं जिससे बाल झड़ते हैं। ऐसी गलती बिलकुल न करें।
  • हेयर ड्रायर बालों में जितना हो सके कम ही इस्तेमाल करें। इससे भी बालों को नुकसान होता है।
  • अगर आप चाहते हैं कि बाल झड़े कम तो बालों में आंवले के तेल का इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में 2 बार स्टीम लें।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।