newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Travel: गणेश चतुर्थी पर देश के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाएं, होती है भव्य सजावट

Travel: गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश भर के मंदिरों में भव्य सजावट की जाएगी। अगर आप इस त्योहार को इन भव्य सजावटों को देखना चाहते हैं, तो आइए हम आपको देश के कुछ प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में बताते हैं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर इनके दर्शन जरूर करने चाहिए।  

नई दिल्ली। अगस्त के बाद सितंबर में भी त्योहारों का मौसम जारी है। इस माह पड़ने वाले त्योहारों में सबसे मुख्य त्योहार गणेश चतुर्थी का पर्व है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरूआत 31 अगस्त से हो रही है। पूरे देश में बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरो शोरों से हैं। 31 अगस्त को बप्पा घर-घर विराजमान किए जाएंगे उसके ठीक 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के मौके पर विघ्नहर्ता को विदाई दी जाएगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश भर के मंदिरों में भव्य सजावट की जाएगी। अगर आप इस त्योहार को इन भव्य सजावटों को देखना चाहते हैं, तो आइए हम आपको देश के कुछ प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में बताते हैं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर इनके दर्शन जरूर करने चाहिए।

1. मोती डूंगरी गणेश मंदिर (जयपुर)- सत्रहवीं शताब्दी में निर्मित ये मंदिर राजस्थान के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति करीब पांच सौ साल पुरानी है।

2.सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई)- देश के सबसे बड़े गणेश मंदिरों में से एक गिने जाने वाले इस मंदिर में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

3.खजराना गणेश मंदिर (इंदौर)- इस मंदिर का निर्माण मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था। यहां गणेश जी की मूर्ति की ऊंचाई 3 फीट है।

4.डोडा गणपति मंदिर (बेंगलुरु)- इस मंदिर का संबंध गौड़ा शासकों से जोड़ा जाता है। करीब 500 साल पहले निर्मित इस मंदिर में 18 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित है।

5.वरसिद्धि विनयगर मंदिर (चेन्नई)- इस विशाल मंदिर में हर साल गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।