newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Onion benefits in summer: यहां जानिए गर्मियों में प्याज का सेवन क्यों है जरूरी

Onion benefits in summer: गर्मियों के मौसम में आपको अपने खाने में प्याज को जरूर शामिल करना चाहिए। आसानी से मिल जाने वाला यह सुपरफूड आपको गर्मियों में कई समस्याओं से निजात दिला सकती है।

नई दिल्ली। प्याज एक ऐसी सब्जी है जो आसानी से सभी के घर के किचन में मिल जाता है। इसका सेवन हर किसी के घर में होता है। प्याज का सेवन आप सब्जी, सालाद के तौर पर अधिक करते है। इसका इस्तेमाल आप कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने में भी करते है। जब गर्मी का मौसम आता है, तो ज्यादातर लोग अपने रोज के खाने में प्याज का सेवन करते है। गर्मी में प्याज की खपत अधिक बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानती हैं? अगर नहीं तो चलिए जानतें है, वैसे तो प्याज न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेंमंद साबित होता है। प्याज आपको गर्मियों में होने वाले समस्याओं से बचाता है। आइये जानते हैं गर्मी में प्याज का सेवन क्यों जरूरी हो जाता है।

onion 1

गर्मियों के मौसम में प्याज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, इसके साथ ही यह आपके एनर्जी को भी बढ़ाने का काम करता है। प्याज गर्मी में लू लगने की समस्या के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।

जानते हैं प्याज के पोषक तत्व के बारे में

प्याज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, फोलेट (B9) और पैरिडोसिन (B6) पाया जाता हैं, जो आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म, नर्व फंक्शन और रेड ब्लड सेल को बढ़ाने मदद करता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सल्फर, प्रोटीन और मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी (Vitamin C) आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ टिशू को रिपेयर और आयरन सोखने का भी काम करता है।

यहां जानिए प्याज के फायदे

हृदय रोग में फायदेमंद

प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, इन्फ्लेमेशन से लड़ने में और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में आपकी मदद करते हैं। जिसके कारण हृदय से संबंधित रोगों की समस्या बहुत कम हो जाती है और इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित होता है।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

प्याज का सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का काम करता है। बता दें कि, लाल प्याज के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही प्याज डायबिटीज के मरीजो के लिए डाइट्री सप्लीमेंट के रूप में काम कर सकता है।

onion 4

इंफेक्शन से राहत दिलाए

प्याज का सेवन आपको कई तरह के इंफेक्शन से राहत दिला सकता है। इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज कई खतरनाक बैक्टीरियाज से लड़ने में सहायक होती हैं।

पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक

प्याज में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स को पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन्हें हमारे शरीर में गट बैक्टीरिया द्वारा डाइजेस्ट किया जाता है। प्याज आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ इन्फ्लेमेशन को कम करता है और आपके डाइजेशन को भी मजबूत करने में सहायक होता है।

शरीर को ठंडा रखने में सहायक

प्याज की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसके सेवन से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में यह आपके बॉडी टेंपरेचर को नार्मल रखने में मदद करता है।

लू से करता है बचाव

गर्मियों में लू लगने की समस्या होती है। यह आप को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। ऐसे में प्याज का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। प्याज में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ मौजूद होते हैं, जो आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रख सकते हैं। इसलिए रोजाना आपको गर्मीयों के मौसम में प्याज का सेवन करना चाहिए।