newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tourist Destination: इन देशों में सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं लोग, जानिए क्या कहता है सर्वे

Tourist Destination: वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन ने एक सर्वे किया जिसमें दुनियाभर के देशों को रेंक दिया गया है। यह सर्वे दुनियाभर के 200 देशों पर किया गया है। आइए जानते हैं उन मुल्कों के बारे में जहां ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोनावायरस का कहर कम हो गया है। जिसके बाद से लोगों में अलग-अलग देशों में घूमने का क्रेज बढ़ रहा है। दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां लोग घूमने जाते हैं। लेकिन अधिकतर लोग यूरोपीय देशों में घूमना पसंद करते हैं। इसे लेकर वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन ने एक सर्वे किया जिसमें दुनियाभर के देशों को रेंक दिया गया है। यह सर्वे दुनियाभर के 200 देशों पर किया गया है। आइए जानते हैं उन मुल्कों के बारे में जहां ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

दरअसल संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन ने जो सर्वे किया है। उसके मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा लोग फ्रांस घूमना के इच्छुक हैं। यहां हर साल 8.9 करोड़ लोग पहुंचते हैं। ज्यादातर लोगों को फ्रांस की राजधानी पेरिस में घूमना पसंद आता है। वहीं, फ्रांस को पर्यटन से तकरीबन 62 बिलियन डॉलर की कमाई होती है।

स्पेन– इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्पेन का नाम है, जहां हर साल 8.2 करोड़ लोग घूमने जाते हैं। यहां अधिकतर पर्यटक जर्मनी और ब्रिटेन से पहुंचते हैं। इसके साथ ही अन्य देशों के लोग भी यहां का रुख करते हैं। स्पेन की पहचान अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए है। लोग बार्सिलोना और राजधानी मैड्रिड भी घूमना पसंद करते हैं।

अमेरीका– अमेरिका में भी हर साल 7.9 करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं। अमेरिका में दुनिया के कुछ सबसे आइकोनिक शहर मौजूद हैं। जिनमें न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो जैसे शहर शामिल हैं। इसके अलावा, अमेरिका में प्राकृतिक सुंदरता भी देखी जा सकती है।

चीन- वर्ल्ड टूरिज्म रैंकिंग में चीन को चौथा स्थान मिला है। सर्वे के अनुसार यहां हर साल 6.2 करोड़ लोग घूमने जाते हैं। कहा जाता है कि चीन में दुनिया की पुरानी सभ्यता के निशान अभी तक मौजूद हैं। यहां पर ग्रेट वॉल ऑफ चाइना भी है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग खींचे चले आते हैं।

इटली– इटली में हर साल 6.2 करोड़ लोग घूमने जाते हैं। इटली में पर्यटन उद्योग इतना बड़ा है कि रोम में सेंट पॉल कैथेड्रल और कोलोसियम जैसी जगहों पर लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं। इसके अलावा वेनिस भी इटली में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

इस लिस्ट में भारत को 34वां स्थान प्राप्त है। भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से लेकर बर्फ से ढके पहाड़ भी भारत में मौजूद है। अंडमान के खूबसूरत समुद्री तट भी भारत में ही हैं।

वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल के सर्वे में पाकिस्तान को 47वां स्थान पर प्राप्त है। यहां पर्यटनों की संख्या में कमी के लिए असल वजह देश में आतंक की मौजूदगी को माना जाता है। कहा जाता है कि आतंक की वजह से वहां जाना लोग सुरक्षित नहीं समझते।