newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Radhika Merchant: शादी से पहले राधिका मर्चेंट अपनी ननद के साथ आई नजर, Dior के फैशन गाला में दोनों की धांसू एंट्री

Radhika Merchant: इस दौरान दोनों ननंद और भाभी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट जैसे ही इवेंट में पहुंचे पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और दोनों ने फिर मीडिया के सामने पोज दिया। इस वक्त दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी और उनके बीच की क्यूट बॉन्डिंग जो फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे।

नई दिल्ली। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई हो चुकी हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले राधिका मर्चेंट अपनी छोटी ननंद के साथ नजर आई।  मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट दोनों को बीती रात एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों भाभी और ननंद की जोड़ी एक फैशन इवेंट के लिए दिखाई दिए। दरअसल, गेट वे ऑफ इंडिया पर पहली बार फ्रेंच लग्जरी ब्रैंड ‘Dior’ का पहला शो हुआ। जहां दोनों शिरकत लेने के लिए पहुंचे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ईशा और राधिका ने दिया साथ में पोज

दरअसल, इस दौरान दोनों ननंद और भाभी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट जैसे ही इवेंट में पहुंचे पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और दोनों ने फिर मीडिया के सामने पोज दिया। इस वक्त दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी और उनके बीच की क्यूट बॉन्डिंग जो फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे। जहां ईशा अंबानी फ्लोरल प्रिंट में मिडी पहने दिखीं वहीं राधिका ने व्हाइ कलर की ड्रेस पहनी। दोनों अपने आउटफिट में कमाल के लगे। वहीं दोनों के हाथ में काफी महंगे ब्रांड ‘Dior’ का बैग भी दिखाई दिया, जो दोनों के लुक को कंपलीट कर रहा हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वहीं दोनों के मेकअप की बात करें तो दोनों ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा। जहां राधिका ने अपनी ड्रेस के साथ ब्लैक हील पहना  वहीं ईशा की बात करें तो हूप ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और गोल्ड स्ट्रैपी हील्स वियर किया।

दोनों को साथ देख कर कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राधिका की मुस्कान बहुत खूबसूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी काफी शानदार हैं। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो में रेड हार्ट लगा रहे हैं। वहीं बात करें तो राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की इसी साल 19 जनवरी को सगाई हुई थी जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई थी।