newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rekha Beauty Secrets: 67 की उम्र में भी रेखा का ये निखार, जानें कैसे नेचुरल चीजों से बरकरार रखती हैं चेहरे का नूर

Rekha Beauty Secrets: 67 साल की उम्र में आज भी रेखा की खूबसूरती के चर्चे जमाने में होते हैं। हर लड़की खुद को रेखा की तरह देखना चाहती है। उनके बाल से लेकर सजने सवरने का तरीका हर किसी को लुभा सकता है

नई दिल्ली। जहां खूबसूरती की बात आती है वहां रेखा का नाम सबसे पहले आता है। 67 साल की उम्र में आज भी रेखा की खूबसूरती के चर्चे जमाने में होते हैं। हर लड़की खुद को रेखा की तरह देखना चाहती है। उनके बाल से लेकर सजने सवरने का तरीका हर किसी को लुभा सकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें असल जिंदगी में खुद रेखा फॉलो करती हैं और अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं। बता दें कि रेखा नेचुरल प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा रखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि रेखा कैसे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं।

इन टिप्स को करती हैं फॉलो

रेखा अच्छी स्किन के लिए कभी भी मॉइश्चराइजिंग लगाना नहीं भूलती हैं। वो समय-समय पर चेहरे की टैनिंग के लिए क्लींजिंग और टोनिंग  का भी सहारा लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कभी भी मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं। वो हमेशा सोने से पहले फेस क्लीन करती है और फेस को क्लीन, टोन और मॉइस्चराइज करती हैं।

खूब पीए पानी

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रेखा अच्छा खान-पान भी फॉलो करती हैं। स्किन पर निखार लाने के लिए वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं और शरीर को पूरी तरीके से हाइड्रेट रखती हैं। इससे चेहरे पर लगातार ग्लो बना रहता है। आप रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पी सकते है।

एसेंशियल ऑयल में रेखा की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। रेखा रेगुलर लाइफ में भी एसेंशियल ऑयल  का इस्तेमाल करती हैं। आप इसे एक थेरेपी के तौर पर ले सकते हैं। इसे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और आप बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे।  इसके अलावा रेखा दिन में एक टाइम फल खाना कभी नहीं भूलती हैं। फल हर किसी के लिए फायदेमंद होते हैं और कई तरह की बीमारी को भी दूर रखते हैं।