newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship: अब प्यार पाने के लिए नहीं करनी होगी मेहनत, इस देश में किराए पर मिल रहे हैं बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड

Relationship: कुछ लोगों का ये भी कहना है भले ही पैसा बड़ी चीज है लेकिन पैसे से प्यार नहीं खरीदा जा सकता है, लेकिन अब मात्र ये कहावत रह गई है क्योंकि अब प्यार पैसे से खरीदा जा सकता है।

नई दिल्ली। कहावत है कि पैसा बड़ी चीज है, और इससे सब कुछ खरीदा जा सकता है। चाहा पैसा होता है, वहां खुशियां होती हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है भले ही पैसा बड़ी चीज है लेकिन पैसे से प्यार नहीं खरीदा जा सकता है, लेकिन अब मात्र ये कहावत रह गई है क्योंकि अब प्यार पैसे से खरीदा जा सकता है। हैरान होने की जरूरत नहीं है, एक आधुनिक देश में पैसे देकर प्यार खरीदने का चलन बढ़ रहा हैं। जहां प्यार के लिए पैसे पे करके मनचाहा प्यार पा सकते हैं, तो चलिए जानते प्यार की इस आधुनिक परिभाषा के बारे में गहराई से जानते हैं।

relatitionship1

विदेशों में बढ़ रहा चलन

चीन और जापान में प्यार के लिए पैसे पे करना का चलन बढ़ रहा है। यहां प्यार एक बिजनेस बन चुका है और लोग अपने मनचाहे प्यार के लिए मोटी से मोटी रकम पे करने लिए तैयार हैं। हालांकि इसके लिए अलग-अलग तरह के कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पड़ते हैं। इस चलन का नाम है ‘गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’, मतलब कियारा लीजिए और प्यार पाइए। इसमें आपको पे करके लड़का या लड़की मिलती है। आपको उससे प्यार भरी बातें या उसे इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं होगी। आप भावनात्मक तौर पर खुलकर उससे बात कर सकते हैं और प्यार पा सकते हैं, हालांकि इसके लिए प्रति घंटे का चार्ज होता है।

relatitionship

भुगतान करने होंगे हजारों रुपये

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को रेंट पर लेने के लिए $30 से $150 प्रति घंटा चुकाना होता है। अगर इसे भारतीय पैसे में बदले तो ये तकरीबन 2,481 से 12408 रुपए होगा। अगर आप रेंटल पार्टनर को डिनर या घूमाने के लिए कहीं लेकर जाते हैं तो उसका खर्च भी आपको खुद ही उठाना होगा।इसके अलावा आप रेंटल पार्टनर को किस नहीं कर सकते और न ही उन्हें छू सकते हैं। रात को भी आप रेंटल पार्टनर को बुक नहीं कर सकते हैं। ये सुविधा सिर्फ दिन के समय ही होती है।