Connect with us

लाइफस्टाइल

Shehnaaz Gill Traditional Looks: शहनाज गिल के इन ट्रेडिशनल लुक को देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

Shehnaaz Gill Traditional Looks: अभिनेत्री की क्यूटनेस देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। अभिनेत्री का स्टाइल और फैशन भी उनके फैंस को काफी पसंद आता है। आइए शहनाज के जन्मदिन पर इनके स्टाइलिश लुक के बारे में बात करते है जिसमें शहनाज ने अपने फैंस को बनाया अपना दीवाना

Published

नई दिल्ली। शहनाज गिल को आज कौन नहीं पहचानता है, एक्ट्रेस के आज लाखों फैंस है जो उन्हें पसंद करते है फिर चाहे बॉलीवुड हो या फिर टीवी की दुनिया हो शहनाज हर किसी की फेवरेट बन चुकी है। शहनाज गिल का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस का जन्म 27 जनवरी 1994 को चंडीगढ़ में हुआ था। शहनाज के पिता का नाम संतोख सिंह सुख है वहीं माता का नाम परमिंदर कौर गिल है। शहनाज ने बिग बॉस 13 में आकर फेम कमाया, अभिनेत्री की क्यूटनेस देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। अभिनेत्री का स्टाइल और फैशन भी उनके फैंस को काफी पसंद आता है। आइए शहनाज के जन्मदिन पर इनके स्टाइलिश लुक के बारे में बात करते है जिसमें शहनाज ने अपने फैंस को बनाया अपना दीवाना-

पिंक साड़ी

पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल की इस तस्वीर को देख कर तो आप खुद को शहनाज की तारीफ करने से रोक ही नहीं पाएंगे। अदाकारा ने वेस्टर्न लुक में सब को अपना दीवाना बना लिया। शहनाज गिल ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ उन्होंने जेरेकन स्टोनवर्क वाला नेकलेस कैरी किया है जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन सब के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया है।

पिंक फ्लावरी प्रिंटेड साड़ी

वहीं शहनाज का ये अटायर आपको उनका दीवाना बना देगा। दरअसल, एक्ट्रेस ने पिंक शेड में प्रिंटेड साड़ी पहनी है जिसके ब्लाउज की बात करें तो सिंपल डीपनेक का फ्लावरी प्रिंट वाला ब्लाउज उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने इसके साथ पिंक चोकर कैरी किया है, साथ ही उन्होंने लोअर बन बनाया हुआ है।

ग्रीन कांजीवरम साड़ी

शहनाज गिल का ये लुक देख आपको खुद के लिए भी ये ट्राई करने का मन करेगा। इसमें एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी को पहना है। उन्होंने साड़ी के साथ व्हाइट गजरा भी अपने बालों में लगाया है। साथ ही उनका ग्रीन चोकर उनके लुक में एक अलग चमक ला रहा है।

नेट ब्लैक साड़ी

इस ब्लैक साड़ी में शहनाज को देख लाखों लोगों की दिलों की धड़कने तेज हो गई होगी। इस नेट की ब्लैक साड़ी में शहनाज कमाल की अप्सरा लग रही है। शहनाज ने इस साड़ी के साथ काफी सिंपल लुक ही रखा है। सादगी से भरी इस फोटो में शहनाज बला की खूबसूरत दिख रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement