
नई दिल्ली। घरों में जो लोग खाना बनाते हैं वो इस बात से भली भांति वाकिफ होते हैं कि तला-भुना बनाने के बाद बर्तनों में चिकनाई और दाग रह जाते हैं। ये दाग छुड़ाना काफी मुश्किल तो होता है ही साथ ही देखने में भी बुरे लगते हैं। जब इन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हैं तो कई बार तो हाथों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी इसी समस्या से जूझना पड़ता है और चाहते हैं कि कोई ऐसा आसान उपाय हो जिससे जिद्दी दाग भी हट जाएं और मेहनत भी कम लगे तो अब ये संभव है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बर्तनों से जिद्दी दाग हटाने के लिए ऐसे रामबाण उपाय जिन्हें करने के बाद आप भी बोल उठेंगे क्या बात है। तो चलिए जल्दी से बताते हैं आपको क्या हैं ये उपाय…
हल्दी के दाग बर्तनों से ऐसे कैसे साफ
- सबसे पहले बर्तनों पर लगा हुआ जो भी सामान है वो कचरे में डालें।
- अब दो कप पानी में 1 कप सिरका डालें। अब इस पानी में उस बर्तन को डाल दें जिसमें हल्दी के दाग हैं।
- इसे रात भर भिगने के लिए छोड़ दें।
- सुबह पानी में लिक्विड जेल मिलाकर बर्तन में उन जगहों को साफ करें जहां पर दाग लगे हुए हैं।
- अब आप हल्के हाथों से यहां स्क्रब करें और पानी से अच्छे से साफ करें।
- बर्तन में लगा दाग साफ हो चुका होगा।
चिकनाई कैसे हटाए
- अगर आपके बर्तनों से चिकनाई नहीं हट रही तो इसे रोकने के लिए सबसे पहले बर्तन में गर्म पानी भरकर रख दें और इसमें साथ में बेकिंग भी सोडा मिलाएं।
- अब इस बर्तनों को विम डिशवॉश लिक्विड जेल और पानी के साथ साबुन के घोल से अच्छे से धो लें।
- अब आप ग्रीस को हटाने के लिए स्पंज या स्क्रब का इस्तेमाल करके हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- अब बर्तन को अच्छे से पानी से धो लें
पानी के दाग
भले ही बर्तन में जूठा न लगा हो लेकिन पानी के दाग भी बहुत बुरे दिखते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि बर्तनों में पानी के दाग न रहें तो इसके लिए आप बर्तनों को धोने के बाद साफ कपड़े से पोछ लें। इससे बर्तनों में पानी के दाग नहीं रहेंगे।