newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Actress Look: इस दिवाली आलिया और कियारा से लें फैशन टिप्स, इस तरह से करें एक्ट्रेस का लुक रीक्रिएट

Bollywood Actress Look: हम आपकी सारी समस्या दूर कर दे रहे है और आपको बताते है कि आप अपने आप को किस तरह का लुक दे सकती हैं जिसमें आप बेहद ही अलग दिखेंगी। साथ ही आप इन एक्ट्रेसेस की तरह अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं। जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा।

नई दिल्ली। हिंदुओं का महापर्व दिवाली आने वाली हैं। ऐसे में लोग उसकी तैयारी में भी जुट गए हैं। फिर चाहें वो घर की सफाई करनी हो या फिर पकवान बनाना हो। सब अभी से ही तैयारीयों में लगे हुए हैं। अब इन सब के बीच दिवाली की शॉपिंग भी शुरू हो गई हैं बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही हैं। वहीं कई लोग अभी भी कन्फ्यूज होंगे कि उन्हें क्या पहनना हैं या फिर ऐसा क्या लें जिसमें वह बेहद ही सुंदर दिखें। तो चलिए हम आपकी सारी समस्या दूर कर दे रहे है और आपको बताते है कि आप अपने आप को किस तरह का लुक दे सकती हैं जिसमें आप बेहद ही अलग दिखेंगी। साथ ही आप इन एक्ट्रेसेस की तरह अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं। जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा।

आलिया भट्ट का रसिया गाने का लुक

आलिया के इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप कोई भी लाइट कलर का सूट ले सकती हैं जैसे कि आलिया ने येलो कलर का सूट पहना है जिसमें एमबोडरी का वर्क हो। इसके साथ ही आपको अपने बालों को हल्का वेवी रखना है आप चाहे तो अपने बालों को कर्ल भी कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको लाइट या न्यूड मेकअप को ट्राई करना हैं और इसमें आपको ज्वैलरी ज्यादा हैवी नहीं रखना हैं आप डार्क कलर में इयरिंग पहन सकती हैं।

कियारा का लुक

अगर आप इस दिवाली खुद को सिंपल लुक देना चाहती है तो आप क्रीम,व्हाइट जिसमें गोल्डन या किसी भी कलर से वर्क किया हुआ लहंगा ले सकती हैं। इसके साथ गोल्डन या सिल्वर कलर की इयरिंग और बैंगल्स पहन सकती हैं। साथ ही इसके न्यूड मेकअफ के साथ रेड लिपस्टिक को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही बालों को क्रिंप या फिर कर्ल कर सकती हैं इससे आपको एक नया लुक मिलेगा। जिसमें आप बेहद ही खूबसूरत लगेगी।