newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganesh Chaturthi 2022: इस गणेशोत्सव पर बच्चों को गणपति बप्पा की कहानी सुनाकर सिखाएं जिंदगी की ये बातें

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश के सामने प्रार्थना में हाथ जोड़कर अगर आप उनसे कहलवाएंगे कि वो श्री गणेश से इन कामों को करने का वादा करें तो गणपति बप्पा बहुत खुश होंगे। तो वो आपकी बातों को अनदेखा नहीं कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं श्री गणेश की कहानी से आप उन्हें कौन सी बातें समझा सकते हैं…

नई दिल्ली। घर में जब तक बच्चे न हों, त्योहारों का मजा नहीं आता। यही वो अवसर होता है जब बड़े बच्चों के साथ बच्चा बनने में संकोच नहीं करते। ऐसे ही खास मौकों पर वो बच्चों के साथ शरारतों में शामिल हो पाते हैं। इसी सप्ताह गणेश चतुर्थी का पर्व आने वाला है, जिसका इंतजार हिंदू धर्म के लोग पूरे साल बड़ी बेसब्री से करते हैं। 31 अगस्त को ये पर्व मनाया जाएगा। तो क्यों न इस त्योहार का फायदा उठाते हुए बच्चों के साथ उनके दोस्त बन कर उन्हें कुछ अच्छी बातें सिखाएं। गणेशोत्सव के पर्व पर आप अपने बच्‍चों को गणेश जी लोकप्रिय कथा सुनाते हुए समझा सकते हैं कि कैसे उन्होंने माता-पिता के चक्कर लगाकर भाई कार्तिकेय से पूरी पृथ्वी के चक्कर लगाने की प्रतियोगिता जीत ली थी। उन्हें बताएं कि भगवान गणेश की तरह बच्चों को भी अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए। भगवान गणेश के सामने प्रार्थना में हाथ जुड़वाकर अगर आप उनसे कहलवाएंगे कि वो श्री गणेश से इन कामों को करने का वादा करें तो गणपति बप्पा बहुत खुश होंगे। तो वो आपकी बातों को अनदेखा नहीं कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं श्री गणेश की कहानी से आप उन्हें कौन सी बातें समझा सकते हैं…

1.इस कहानी से आप बच्चों को बड़ों का सम्‍मान करने की शिक्षा दे सकते हैं।

2. गणेश जी द्वारा माता-पिता की परिक्रमा लगाने से आप उन्हें क्रिएटिव होने की शिक्षा दे सकते हैं।

3. मुश्किल घड़ी में पैनिक होने की बजाय धैर्य पूर्वक सोचने की शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

4. उन्हें बता सकते हैं कि इच्छा शक्ति प्रबल हो तो शारीरिक कमजोरी होने पर अपनी बुद्धि और समझदारी से हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

5. ज्ञान के सागर में डुबकी लगाकर आप जीवन की हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

6. व्यास जी से बिना रुके महाभारत को लिखने का वादा करने के बाद लिखते-लिखते कलम टूटने जाने पर श्री गणेश द्वारा अपना दांत तोड़कर लिखना जारी रखने की कहानी से आप उन्हें वादे न तोड़ने की शिक्षा दे सकते हैं।

7. श्री गणेश की दांत वाली कहानी से आप उन्हें जिंदगी में हार न मानने की शिक्षा भी दे सकते हैं।