
नई दिल्ली। खेल मनुष्य के जीवन का अनमोल हिस्सा होता है। ये व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास करता है। आजकल के माता-पिता बच्चों को पढ़ाई में इतना बिजी कर देते हैं कि उन्हें खेलने के लिए समय ही नहीं मिलता। जबकि बढ़ती उम्र में खेल शारीरिक और मानसिक विकास काफी तेजी से करता है। वैसे भी बच्चे हों या बड़े सभी को कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। जो मनोरंजन के साथ दिमागी कसरत करने में सहायक हो सके। तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे खेलों के बारे में बताते हैं जिनसे मूड फ्रेश होने के साथ-साथ याद्दाश्त भी तेज होती है…
आवाज पहचानना
आंखें बंद करके किसी पशु या पक्षी की आवाज पहचानने का गेम खेलने से एकाग्रता बढ़ती है।
शब्दों की अंताक्षरी
देश, पशु-पक्षी, फल-सब्जियों आदि के नाम से अंताक्षरी खेलने से शब्दकोश बढ़ने के साथ याद्दाश्त बढ़ती है।
ब्लॉक्स जोड़ना
अलग-अलग रंग के ब्लॉक्स को जोड़कर नई आकृति बनाने से कल्पना-शक्ति और रचनात्मकता में वृद्धि होती है।
खो हुई चीजों को ढूंढ़ना
वर्ग पहेली में किसी मिसिंग शब्द, नंबर भरना या किसी मिसिंग चीज को ढ़ूंढ़ने का खेल खेलने से सोचने, याद रखने और फोकस करने की शक्ति बढ़ती है।
सुडोकू
दिमागी कसरत करने के लिए सुडोकू इनडोर गेम्स का एक बेहतरीन विकल्प होता है।
पजल्स
पजल्स को सॉल्व करने से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
शतरंज
कहा जाता है कि शतरंज खेलने वाले व्यक्ति की एकाग्रता निर्णय लेने की क्षमता अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है।
चेकर्स
चेकर्स खेलने वाले व्यक्ति का दिमाग धीरे-धीरे एकाग्र और चित्त शांत होने लगता है।
टंग ट्विस्टर
चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक में, चांदनी रात में, चांदी की चम्मच से चटनी चटाई जैसे वाक्यों को बार-बार बोलने से उच्चारण में सुधार होने के साथ याददाश्त में भी वृद्धि होती है।