newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fashion Tips: फिल्म ‘रंगीला’ से शुरू हुआ फैशन ट्रेंड आज तक जारी, आप भी उर्मिला के इन लुक्स को अपनाकर लग सकती हैं ग्लैमरस

Fashion Tips: इस फिल्म में उर्मिला के बाकी लुक्स को भी खूब पसंद किया गया था जिसे लड़कियां आजतक फॉलो करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस फिल्म में उर्मिला के द्वारा पहने गए कुछ ड्रेस के बारे में जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।

नई दिल्ली। फैशन कभी पुराना नहीं होता है जो फैशन आज है वो कुछ साल बाद भी हो सकता है। जब बात फैशन की हो रही हो तो हम बॉलीवुड को नहीं भूल सकते हैं। हिंदी सिनेमा ने हमेशा लोगों को फैशन का नया सलीका सिखाया है। बॉलीवुड फिल्मों में जिस तरह के स्टाइल को दिखाया जाता है वो आम लोगों के लिए ट्रेंड बन जाता है। ऐसा ही एक ट्रेंड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 90 के दशक में सेट किया था जिसे लड़कियां आजतक फॉलो करती हैं। आपको उर्मिला की फिल्म रंगीला का ‘याई रे, याई रे..’ गाना तो याद ही होगा। इस गाने में उर्मिला ने स्केटर ड्रेस पहनकर जो गजब ढ़ाया था उसके बाद से ये ड्रेस उस दौर में लड़कियों की पहली पसंद बन गया था। हालांकि, इस फिल्म में उर्मिला के बाकी लुक्स को भी खूब पसंद किया गया था जिसे लड़कियां आजतक फॉलो करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस फिल्म में उर्मिला के द्वारा पहने गए कुछ ड्रेस के बारे में जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।

शॉर्ट्स/हाई पैंट

90 के दशक में हाई-वेस्टेड लुक बहुत ट्रेंड में था और इसके साथ लूज बॉयफ्रेंड शर्ट भी काफी चलन में था। उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म के कई सीन्स में शॉर्ट्स और हाई पैंट में दिखीं। अगर आपको भी शॉर्ट्स पहनना पसंद है , तो आप भी उर्मिला के इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट्स और बेरे

फिल्म के कई सीन्स में उर्मिला ने को-ऑर्ड सेट्स पहने हैं। जाहिर तौर पर आमिर खान और उर्मिला स्टारर इस फिल्म ने बॉलीवुड के फैशन को बड़े स्तर पर इंफ्लूएंस किया था। फिल्म में उनके व्हाइट को-ऑर्ड्स देखें या रेड को-ऑर्ड सेट्स, सब अपनी जगह परफेक्ट लगते हैं। को-ऑर्ड सेट्स आज भी काफी चलन में है। आप इसे अपनी तरह से स्टाइल कर एक फैब लुक पा सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेसेस

फिल्म के एक गाने के सीन में उर्मिला शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में नजर आती हैं जो बेहद खूबसूरत है। आप भी ऐसे ही फ्लोरल ड्रेस को अपनी अलमारी का हिस्सा बना सकती हैं। ये आपको एक कम्फर्ट और कूल लुक देता है।

डेनिम शर्ट्स

फिल्म में उर्मिला ने डेनिम शर्ट को बड़े ही गजब तरीके से स्टाइल किया था। उन्होंने डेनिम शर्ट को पेट पर नॉट स्टाइल में बांधा था। डेनिम शर्ट को किस तरह से डार्क शेड की पैंट के साथ पेयर किया जा सकता है ये उर्मिला ने सिखाया था। आप भी उर्मिला के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर डेनिम शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं।