newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनसुनी कहानियां: जिसे मैंने दिल से चाहा, वो ब्रेकअप के बाद भी करती है अपने एक्स से प्यार, अब दोस्ती भी खतरे में

अनसुनी कहानियां: सचिन का कहना है कि वो फिलहाल कॉलेज के सेकंड ईयर में हैं और बाकी दुखी है। सचिन ने बताया कि वो 10वीं क्लास से ही एक लड़की को पसंद करते थे लेकिन कभी उससे अपने दिल की बात नहीं कर पाए क्योंकि वो लड़की किसी और से प्यार करती थी।

नई दिल्ली। कहते हैं पहला प्यार भुला पाना आसान नहीं होता है। आप जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाएं लेकिन पहले प्यार की यादें हमेशा जिंदा रहती हैं। कई लोग पहले प्यार को जिंदगी समझते हैं और उसके खत्म हो जाने के बाद कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं..ऐसी ही परेशानी से हमारे पाठक सचिन( बदला हुआ नाम) गुजर रहे हैं, जिन्होंने बचपन से किसी को चाहा लेकिन उसके नहीं मिलने पर वो खुद को बदनसीब समझ रहे हैं। तो चलिए सचिन से जानते हैं उनकी प्रेम की कहानी।

अपने एक्स से करती हैं प्यार

सचिन का कहना है कि वो फिलहाल कॉलेज के सेकंड ईयर में हैं और बाकी दुखी हैं। सचिन ने बताया कि वो 10वीं क्लास से ही एक लड़की को पसंद करते थे लेकिन कभी उससे अपने दिल की बात नहीं कर पाए क्योंकि वो लड़की किसी और से प्यार करती थी। कॉलेज में आने के बाद मुझे पता चला कि उसका ब्रेकअप हो गया है। विदेश जाने के लिए लड़के ने लड़की से ब्रेकअप कर लिया। अब वो सिंगल है। हम एक दूसरे को पहले से जानते थे, इसलिए दोस्ती होने में ज्यादा समय नहीं लगा। उसके साथ रहकर मैं उसे और ज्यादा पसंद करने लगा और एक दिन मैंने उसे प्रपोज कर दिया। हालांकि वो मेरे लिए बहुत बुरा दिन था। उसने मुझसे कहा कि वो आज भी अपने एक्स से प्यार करती है और वो मुझे सिर्फ दोस्त समझती है, लेकिन वो इस प्रपोजल के बाद वो मुझे दोस्ती भी नहीं रखना चाहती है, मैं क्या करूं।

पहले खुद से करें सवाल

इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि पहला प्यार सभी के लिए स्पेशल होता है और कई लोग पहले प्यार को ही जिंदगी समझ लेते हैं। आपकी दोस्त के साथ भी ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले आप इस बात को समझे कि पहला प्यार ही सब कुछ नहीं होता है। वो भी आपका पहला प्यार है और आप भी उन्हें नहीं भुला पा रहे हैं। दूसरा क्या पता आपकी दोस्त ने आपको उस तरीके से कभी देखा ना, इसलिए उन्होंने मना किया हो। तीसरा अपने प्यार के चक्कर में दोस्ती को न गवाएं, प्यार और भरोसे वाली चीजों में समय और मर्जी दोनों का शामिल होना जरूरी है, आप किसी के मन में खुद के लिए जबरन भावनाओं को नहीं ला सकते हैं।