newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या की खूबसूरती का राज, चेहरे पर बेसन में इस चीज को मिलाकर लगाती हैं पूर्व मिस वर्ल्ड

Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या जैसा निखार हर लड़की पाना चाहती है। एक्ट्रेस भले ही 48 साल की हो गई है, लेकिन आज भी उनकी दमकती त्वचा को देख के लगता है कि वह महज 28 साल की है। आइए हम आपको एक्ट्रेस के खूबसूरती के पीछे का राज बताते हैं

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का कौन फैन नहीं होगा। हर कोई उनकी जैसी खूबसूरत त्वचा की चाह रखता है। सबको लगता है कि एक्ट्रेस मेकअप लगाती है और महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि, ऐश बहुत कम ही मेकअप करती हैं। जब वह शूट वगैरह पर होती है तभी मेकअप करती है वरना वो मेकअप को अधिकत्तर इग्नोर करती है। ऐश्वर्या जैसा निखार हर लड़की पाना चाहती है। एक्ट्रेस भले ही 48 साल की हो गई है, लेकिन आज भी उनकी दमकती त्वचा को देख के लगता है कि वह महज 28 साल की है। आइए हम आपको एक्ट्रेस के खूबसूरती के पीछे का राज बताते हैं-

जंक फूड को करती है अवॉइड

ऐश्वर्या के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में कहे तो अभिनेत्री बाहर का जंक फूड, फ्राइड फूड अल्कोहल और स्मोकिंग को अवॉइड करती है। वह अफनी त्वचा को जवां बनाने के लिए विटामिन, मिनरल्स से पूर्ण सब्जियों का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वह हमेशा घर का बना सादा खाना ही खाती हैं। इसके साथ ही वह दिन में 3-4 लीटर पानी पीती हैं। इससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती हैं।

मॉइश्चराइज करना है जरुरी

इसके अलावा ऐश अपने चेहरे पर बेसन का मास्क लगाती है। इसे बनाने के लिए बेसन, हल्दी और कच्चे दूध का मास्क बनाती है। इसके अलावा अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए दही और खीरे के मास्क का प्रयोग करती हैं। दही और खीरा स्किन के लिए काफी अच्छा साबित होता हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करना कभी नहीं भूलती हैं।