Connect with us

लाइफस्टाइल

Anarsa Recipe: काफी दिलचस्प है उत्तर भारत की ये स्वादिष्ट मिठाई, जानिए क्या है इसकी रेसिपी?

Anarsa Recipe: उत्तर भारत की एक ऐसी मशहूर मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग सावन और राखी के त्योहार पर सबसे अधिक होता है। बहुत कम सामग्री में तैयार होने वाली अनरसा नाम की ये मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं अनरसे…

Published

नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और भारत में त्योहारों और मिठाई का चोली दामन का साथ होता है। आज हम आपको उत्तर भारत की एक ऐसी मशहूर मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग सावन और राखी के त्योहार पर सबसे अधिक होता है। बहुत कम सामग्री में तैयार होने वाली अनरसा नाम की ये मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं अनरसे…

सामग्री-
चावल- 1-1/2 कप (छोटे साइज के नए चावल)
पिसी शक्कर- 1/2 कप
दही- 1/3 कप,
देसी घी- 02 बड़े चम्मच,
तिल- 02 बड़े चम्मच,
घी- तलने के लिए

अनरसे बनाने की विधि-
Step-1. चावलों को साफ करके धो लें और 3 दिनों के लिए भीगने रख दें। लेकिन ध्यान रहे, हर 24 घंटे में इसका पानी बदल दें।
Step-2. तीसरे दिन चावलों को अच्छी तरह से धोकर सूती कपड़े पर इन्हें सूखने के लिए फैला दें।
Step-3. अब इन्हें मोटा-मोटा पीस लें।
Step-4. अब इस चावल के आटे में पिसी शक्कर, दही, घी मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और इसे गीले कपड़े से ढ़क कर 12 घंटे के लिए रख दें।


Step-5. अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
Step-6. अब चकले पर थोड़ा तिल फैलाएं और उस पर लोई रख कर छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement