Connect with us

लाइफस्टाइल

Fashion Tips: किफायती दाम में पाना है फैशनेबल लुक, तो दिल्ली के इन बाजारों से करें दिल खोलकर शॉपिंग

Fashion Tips: सभी शहरों में कोई न कोई ऐसा मार्केट जरुर होता है जहां पर सस्ती चीज़े मिलती है लेकिन जरा सोचिए अगर महिलाओं को एक ही मार्केट में कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक सबकुछ सस्ते दाम में मिल जाए तो उनके लिए मानो लॉटरी निकलने जैसा है।

Published

नई दिल्ली। शॉपिंग किसी भी महिला का सबसे पसंदीदा काम होता है। महिलाएं शॉपिंग को कभी मना नहीं करती हैं लेकिन शॉपिंग का असली मजा तो तब आता है जब सस्ते दामों में आपको आपके पसंद की चीज़ें मिल जाये। सभी शहरों में कोई न कोई ऐसा मार्केट जरुर होता है जहां पर सस्ती चीज़े मिलती है लेकिन जरा सोचिए अगर महिलाओं को एक ही मार्केट में कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक सबकुछ सस्ते दाम में मिल जाए तो उनके लिए मानो लॉटरी निकलने जैसा है। तो चलिए आज हम आपको राजधानी दिल्ली के 4 सबसे सस्ते मार्केट के बारे में बताते हैं, जहां आप किफायती दाम में शॉपिंग कर फैशनेबल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

गांधीनगर मार्केट

गांधीनगर मार्केट का नाम तो आप जानते ही होंगे। इस मार्केट में आपको ब्रांडेड जींस से लेकर टी-शर्ट तक सबकुछ मिल जाएगा। अगर आप यहां से कपड़े खरीदते हैं तो आपके काफी सारे पैसे बच सकते हैं, क्योंकि ये थोक मार्केट है।

तिलकनगर सेंट्रल मार्केट

दिल्ली के तिलकनगर के सेंट्रल मार्केट में आप दिल खोलकर शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में स्टाइलिश कपड़ों का स्टॉक किया जाता है। आप इस मार्केट में सड़क किनारे बहुत अच्छी खरीददारी कर सकती हैं। अपने फैशन के हिसाब से आप यहां अलग-अलग तरीके के ड्रेस खरीद सकती हैं।

जनपथ मार्केट

दिल्ली के जनपथ से शॉपिंग करना भी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप सीधे सीपी से यहां आ जायें। महिलाओं के लिए यहां डिजाइन्ड ज्वैलरी और वेस्टर्न आउटफिट बहुत ही किफायती दाम पर आपको मिल जाएंगे। पार्टी वियर ड्रेसेस भी यहां पर एफोर्डेबल प्राइजेज में मिल जाएंगी। लड़कियों के लिए हर तरह के ट्रेंडी कपड़े इस मार्केट में उपलब्ध हैं।

सरोजिनी नगर

स्टाइलिश कपड़ों के लिए सरोजिनी नगर मशहूर है। महिलाओं की हर जरूरत इस बाजार में उपलब्ध है। कपड़े, फुटवियर, ज्वैलरी साड़ी चीज़े आप यहां से खरीद सकती हैं। आपको बता दें कि आप यहां दुकानदारों से काफी बार्गेनिंग भी कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement