newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

What is Hormonal Acne: क्या होते हैं हार्मोनल एक्ने के लक्षण? जाने बचाव के ये उपाय

What is Hormonal Acne: महिलाओं में हार्मोनल मुंहासे कई कारणों से हो सकते हैं जिसमें मेंस्ट्रुअल साइकल एक मुख्य कारण है। इसके अलावा जिन महिलाओं को PCOD/PCOS की समस्या है उन्हें भी हार्मोनल मुंहासों की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी या कुछ दवाओं के साइड-इफैक्ट के कारण भी हो सकता है।

नई दिल्ली। महिलाएं अक्सर फेस पर हो रहे दाने, पिंपल, एक्ने, ब्लेक स्पाट जैंसे समस्याओं से परेशान रहती हैं। चेहरे पर नजर आने वाले ये दाने न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बर्बाद करते हैं ब्लकि हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं की ओर भी संकेत देती हैं। लेकिन आज हम एक्ने से जुड़ी समस्यओं के बारे में बात करेंगे। अक्सर एक्ने से लोगों का मतलब मंहुासों से होता है। पर क्या आपने कभी हार्मोनल एक्ने के बारे में सुना है। आइए जानते हैं आखिर क्या होते हैं हार्मोनल एक्ने, इसके लक्षण और इसे सही करने के क्या है इसके नैचुरल उपाय।

हॉर्मोनल एक्ने 4

जाने क्या है हॉर्मोनल एक्ने

मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्ने या हार्मोनल एक्ने एक ही समस्या होती है। चेहरे पर आने वाले दाने ही एक्ने होते हैं। यह समस्या ज्यादातर अनहेल्दी फूड खाने की आदत से और हार्मोनल इम्बैलेंस होने की वजह से हो सकती है। महिलाओं में हार्मोनल मुंहासे कई कारणों से हो सकते हैं जिसमें मेंस्ट्रुअल साइकल एक मुख्य कारण है। इसके अलावा जिन महिलाओं को PCOD/PCOS की समस्या है उन्हें भी हार्मोनल मुंहासों की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी या कुछ दवाओं के साइड-इफैक्ट के कारण भी हो सकता है। अधिकतर यह समस्या  टीनएजर्स में देखने को मिलती है, जब वो अपनी पियूबर्टी में प्रवेश कर रहे होते हैं।

हॉर्मोनल एक्ने 3

जाने हॉर्मोनल एक्ने के लक्षण-

-सिस्ट होना।

-व्हाइटहेड्स होना।

-ब्लैकहेड्स आना।

जाने हॉर्मोनल एक्ने के कारण-

.जब प्रोजेस्टेरोन या एन्ड्रोजेनिक लेवल में बदलाव आने की वजह से ऑयल ग्लैंड से ज्यादा तेल निकलने लगता है, जिससे चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स की समस्या पैदा होती हैं।

हॉर्मोनल एक्ने 2

.कई बार गर्भनिरोधक दवाओं का अधिक सेवन करने से भी एंड्रोजेन और प्रोजेस्ट्रोन के लेवल में बदलाव आता है, जिससे पिंपल्स की समस्या शुरू हो जाती है।

.जरूरत से ज्यादा तनाव भी चेहरे पर पिंपल्स की वजह बन सकती है। ऐसा तब होता है जब स्ट्रेस की वजह से हार्मोन इम्बैलेंस  हो जाते हैं और बाद में हॉर्मोनल एक्ने की वजह बन जाते हैं।

.अनियमित पीरियड्स भी हॉर्मोनल एक्ने का कारण बन सकते हैं।

.एक्ने की समस्या अत्यधिक तेल-मसाले या जंक फूड खाने से भी होती है।

हॉर्मोनल एक्ने को सही करने के नैचुरल उपाय—

.तनाव से दूर रहना चाहिए।

.अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

.डेली ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

हॉर्मोनल एक्ने 5

.सुबह के नाश्ते में चीया सीड शामिल करने से शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है।

.आप अपने डाइट में विटामिन B, विटामिन E से भरपूर हरी सब्जियां शामिल करें।

.अपने डेली रूटीन में योगा, एक्सरसाइज या वॉक जरूर शामिल करें।