newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chath Pooja 2022: बिहारी समाज की महिलाएं क्यों लगाती है नाक से सिंदूर, क्या है नारंगी रंग के ही सिंदूर लगाने की वजह?

Chath Pooja 2022: बिहारी समाज ही एक ऐसा समाज है जो सूर्य देवता के हर रूप को पूजता है। इस दिन जितनी भी सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं वह सभी नाक से नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं। नाक से सिंदूर लगाने का क्या रिवाज होता है और नारंगी रंग का सिंदूर क्यों लगाया जाता हैं? इन सब के बारें में हम आपको आज बताएंगे।

नई दिल्ली। जैसा कि हम सब जानते हैं कि त्योहारों का सीजन आने वाला हैं। हर व्यक्ति त्योहारों की तैयारियों में लगा हुआ हैं। हर तरफ फेसटिवल की रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में तो त्योहारों के आते ही जगमगाहट शुरू हो जाती है लोगों की शॉपिंग स्टार्ट हो जाती हैं। हिंदुओं का महापर्व दिवाली भी आने वाली हैं। दिवाली 5 दिनों का मनाए जाने वाला त्योहार हैं। वहीं बिहारियों का महापर्व छठ पूजा भी आने वाला हैं। यह त्योहार भी 4 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें पहले दिन नहाय-खाए होता है,दूसरे दिन खरना तीसरे दिन शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है उसके बाद अगले दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता हैं। बिहारी समाज ही एक ऐसा समाज है जो सूर्य देवता के हर रूप को पूजता है। इस दिन जितनी भी सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं वह सभी नाक से नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं। नाक से सिंदूर लगाने का क्या रिवाज होता है और नारंगी रंग का सिंदूर क्यों लगाया जाता हैं? इन सब के बारें में हम आपको आज बताएंगे।

नाक से सिंदूर लगाने की प्रथा

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिहार और झारखंड में महिलाएं नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं जिसे वह नाक के ऊपर से लगाती हैं। बिहार में कोई भी कार्यक्रम हो शादी हो या कुछ भी शुभ काम हर वक्त सुहागिन महिलाएं नाक के ऊपर से सिंदूर लगाती हैं। ऐसा माना जाता है कि नाक के ऊपर से सिंदूर लगाने से पति की उमर लंबी होती हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि नारंगी रंग का सिंदूर बहुत शुभ होता हैं। इसलिए बिहार, झारखंड में महिलाएं नारंगी रंग का सिंदूर ही लगाती हैं।

क्यों नारंगी सिंदूर ही लगाते हैं?

इसके साथ ही बिहार, झारखंड के अलावा उत्तराखंड में भी शादीशुदा महिलाएं लंबा सिंदूर लगाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि नारंगी रंग का सिंदूर पति की लंबी आयु के साथ उनके व्यापार में भी बरकत लाती हैं। उनको हर राह में सफलता मिलती हैं। उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा चलता हैं। छठ पूजा के वक्त नाक से सिंदूर लगा कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है जिसस पति के साथ बच्चे को भी सुख संपत्ति मिलती हैं।