
नई दिल्ली। ‘शाका लाका बूम बूम’ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी कर ली। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सुहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस की शादी के फक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो गए थे। कपल ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में सात फेरे लिए। इस दौरान सब की निगाहें इन दोनों कपल पर ही टिकी थी। दोनों की जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही थी। दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे थे। हंसिका ने अपनी शादी की तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद सब उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हर कोई उनकी फ्लॉलेस स्किन को देख कर उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की सुंदरता का राज-
पानी का सेवन अधिक
एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए पानी का सेवन अधिक मात्रा में करती है वह 2-3 लीटर पानी एक दिन में में पीती है। इसके साथ ही वह नारियल पानी का भी सेवन करती है। नारियल के पानी से शरीर डिटॉक्स रहता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस तली-भूनी चीजों से दूर रहती है जिससे उनके चेहरे में पिंपल की समस्या नहीं होती है। उबला और कम मसालेदार खाना खाने से एक्ट्रेस के चेहरे पर पिंपल और एक्ने की समस्या नहीं होती है।
केमिकल से रहती है दूर
हंसिका मोटवानी इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि वह जब भी बाहर निकले तो वह चेहरे पर माइश्चराइज और सनस्क्रीम जरूर लगाए। इससे उनका चेहरा बाहर धूप से प्रोटेक्ट होता है। साथ ही एक्ट्रेस रात में सोने से पहले मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं क्योंकि मेकअप रख कर सोने से हमारे चेहरे को नुकसान पहुंचता है। साथ ही एक्ट्रेस केमिकल चीजों से दूर ही रहती है।