
नई दिल्ली। नमस्कार, NEWSROOMPOST में आप सभी लोगों का स्वागत है। इस साल इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है और 215 भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के इस मेले में हिस्सा लिया है। पूरी दुनिया के करीब 72 देशों के खिलाड़ी भी यहां पर प्रतिभाग कर रहे हैं। बता दें कि इस साल 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई थी जबकि समापन 8 अगस्त को होगा। इस साल भारतीय खिलाड़ियों ने भी यहां पर शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि आगे भी वो इसे बरकरार रखेंगे। आज राष्ट्रमंडल खेलों का छठा दिन है। तो आइए जानते हैं आज कैसा में
भारतीय टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया
आज भारतीय महिला टीम ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम का भी कनाडा के साथ मुकाबला था। इस मैच में भारतीय टीम कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। इसके बाद टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई है। भारत ने इस मैच पहले क्वार्टर से ही कनाडा की टीम पर दबदबा बनाए रखा। भारत की तरफ से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने और दूसरा गोल अमित ने लगाया।
भारतीय हॉकी टीम पहुंची सेमी फाइनल में
भारत ने कनाडा को हॉकी मुकाबले में 3-2 से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
GOAL! With her amazing skill set, Lalremsiami secures India’s third goal, giving them the lead against Canada.
CAN 2:3 IND#IndiaKaGame #HockeyIndia #B2022 #Birmingham2022 @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 3, 2022
लवप्रीत ने जीता ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एक और भारतीय वेटलिफ्टर ने मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया है। जी हां, लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया है। लवप्रीत से पहले ही मेडल की उम्मीद लगाई जा रही थी। उन्होंने 109 किग्रा वजन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
जानिए क्या है आज का शेड्यूल
INDIA AT @birminghamcg22
DAY 6 SCHEDULE.#EkIndiaTeamIndia #WeAreTeamIndia pic.twitter.com/uj1HwXRKG5
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 3, 2022
वेटलिफ्टिंग-
पुरूष, लवप्रीत सिंह 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
महिला, पूर्णिमा पांडे 87 किलो : शाम 6 . 30 से
पुरूष, गुरदीप सिंह 109 किलो : रात 11 बजे से
स्क्वाश :
पुरूष डबल्स अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 बजे से)
लॉन बॉल्स
पुरूष सिंगल्स : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर 1 और 4 बजे)
महिला डबल्स : भारत बनाम नीयू (दोपहर 1 और 4 बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 बजे से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30 बजे से)
जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)
हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से)
महिला क्रिकेट
क्रिकेट- महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10:30 बजे से)
मुक्केबाजी :
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 बजे से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 बजे से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12. 45 बजे से)
पुरूष : 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 बजे से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात 2 बजे से)