newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neeraj Chopra: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाने के बाद नीरज चोपड़ा ने की खास अपील, देशवासियों से बोले- आप सभी…

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को मुकाबले में गोल्ड हासिल हुआ है। अब इस जीत के साथ नीरज चोपड़ा के नाम एक और रिकार्ड जुड़ गया है। नीरज चोपड़ा की ये जीत भारत के लिए भी खास है क्योंकि ये पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मिला है। नीरज चोपड़ा से पहले ऐसा कमाल कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है। 

नई दिल्ली। गोल्डन बॉय…ये नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जो लोग नहीं समझे उन्हें बता दें कि हम भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की बात कर रहे हैं। ओलंपिक में जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड दिलाकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था। अब एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जारी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीत हासिल की है। नीरज चोपड़ा को मुकाबले में गोल्ड हासिल हुआ है। अब इस जीत के साथ नीरज चोपड़ा के नाम एक और रिकार्ड जुड़ गया है। नीरज चोपड़ा की ये जीत भारत के लिए भी खास है क्योंकि ये पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मिला है। नीरज चोपड़ा से पहले ऐसा कमाल कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

Neeraj Chopra

दूसरे ही राउंड में कर दी थी अपनी जीत पक्की

मुकाबले में नीरज चोपड़ा जब सामने आए तो सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गई। नीरज चोपड़ा ने जब पहले राउंड का जैवलिन थ्रो किया तो वो फाउल हो गया। इसके बाद दूसरे राउंड में नीरज चोपड़ा का जैवलिन काफी दूरी पर जा गिरा। इसके बाद फेंके गए बाकी 4 थ्रो भी नीरज चोपड़ा के काफी बेहतर रहे। 88.17 मीटर पर थ्रो कर नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड जीता है। नीरज चोपड़ा के बाद उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम रहें जिन्होंने 87.82 मीटर का थ्रो किया। इसके लिए नदीम को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है।

जीत के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा

भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड दिलाने के बाद नीरज चोपड़ा ने खुशी जाहिर की। कैमरे के सामने अपनी जीत के लिए उन्हें देशवासियों का धन्यवाद किया। नीरज चोपड़ा ने कहा कि ये सभी देशवासियों की जीत है। आप सभी का शुक्रिया जो इतनी रात भी जाग रहे हैं। मेरा सपोर्ट कर रहे हैं।

आगे नीरज चोपड़ा देशवासियों से खास अपील करते हुए कहते हैं कि जैसे वो सफल हुए हैं ऐसे ही सभी सफल हो सकते हैं। बस सभी कोशिश करते रहें। मेहनत करते रहें अलग-अलग फील्ड में…हमें दुनिया में अपना नाम करना है।