newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022, Closing Ceremony: राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ये खिलाड़ी होंगे समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक

CWG 2022: इसकी जानकारी भारतीय दल के प्रमुख राजेश भंडारी ने देते हुए कहा कि निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज सोमवार को अंतिम दिन है और इसकी शुरुआत बीते 28 जुलाई को हुई थी। इस हिसाब से इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कुल 11 दिन तक हुआ। बता दें इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ। इन सब के बाद अब करोड़ों खेल प्रेमियों को इंतजार क्लोंसिंग सेरेमनी का है। इसके लिए भारतीय दल की भी तैयारिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और इस बार मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शरत कमल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुरुष युगल टीम में रजत पदक और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक देश के नाम किया। दूसरी तरफ निकहत जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।


इसकी जानकारी भारतीय दल के प्रमुख राजेश भंडारी ने देते हुए कहा कि निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।


पीवी के गोल्ड से भारत ने न्यूजीलैंड को किया पीछे

इस बार भारतीय टीम कुल 61 पदकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इसमें से 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके अलावा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया ने खुद को 178 पदकों के साथ टॉप स्थान पर काबिज किया है। आज भारत पदक तालिका में पांचवे स्थान पर था लेकिन जैसे ही भारत को पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल दिलाया तो उसके तुरंत बाद भारत के अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़ कर अपने आप को चौथे स्थान पर काबिज कर लिया।