newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023, Day 9 Updates: लॉन्ग जंप के बाद 4 x 400 मीटर रेस में भारत को मिला सिल्वर, कुल पदकों की संख्या हुई 60

Asian Games 2023, Day 9 Updates: टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अहकिया मुखर्जी और सुतीर्था की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की पाक और चार ने करीबी मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में एशियन गेम्स का आयोजन किया जारी है। 2 अक्टूबर को नौवां दिन है। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी लगातार कमाल का जौहर दिखा रहे है। एशियाई खेलों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। गेम्स में लगातार भारतीय बेटियों नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एशियाई खेलों में घुड़सवारी, गोल्फ, टेबल टेनिस समेत कई इवेंट में महिलाओं ने भारत का परचम लहराते हुए इतिहास रच डाला। जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों और लोगों ने प्रशंसा की भी। इसके अलावा रविवार को भारत ने 3 गोल्ड समेत 15 मेडल जीते। भारत ने एशियाई खेलों में एक दिन इतने पदक पहली बार अपने नाम किए है।  

Asian Games 2023 india pak

जानिए पदक तालिका का हाल-

एशियाई खेलों की मेडल टैली पर नजर डाले तो, पहले स्थान पर चीन बरकरार है। चीन को अब तक टोटल 267 मेडल प्राप्त किए है। वहीं 122 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया है, जबकि भारत पदक तालिका पर चौथे स्थान पर काबिज है। भारत ने 13 गोल्ड, 24 रजत और 23 कांस्य पदक जीते है। भारत को कुल 60 पदक मिले है।

4 x 400 मीटर रेस में भारत को मिला सिल्वर

लॉन्ग जंप के बाद 4 x 400 मीटर रेस में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। मिक्स्ड टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन ने दूसरा स्थान हासिल किया है और देश के खाते में एक और सिल्वर जोड़ा है।

🥈it is for the the Indian 4X400 m Mixed Relay Team at #AsianGames2022

लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने जीता रजत 

इससे पहले लॉन्ग जंप में भारत की बेटी एंसी सोजन एडापिल्ली ने रजत पदक जीता। लूंबी कूद में 6.63 मीटर की छंलाग लगाकर सोजन ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया।

भारत की बेटी पारुल चौधरी-प्रीति ने रचा कीर्तिमान, 3000 मीटर स्टीपलचेज में पहली बार जीते 2 मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारत की बेटियां लगातार अपने देश का नाम रोशन कर रही है। पहली बार महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत को एक साथ 2 मेडल प्राप्त हुए है। पारुल चौधरी ने सिल्वर तो प्रीति ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की पारुल और प्रीति ने इस स्पर्धा में डबल धमाका किया है।

हॉकी में पुरुष टीम की लगातार 5वीं जीत, भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से रौंदा

एशियन खेलों में पुरुष हॉकी टीम की शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हॉकी में भारतीय टीम ने लगातार 5वीं जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत और मंदीप सिंह की हैट्रिक बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से रौंद डाला।

टेबल टेनिस में कांटे की टक्कर

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम और कोरियाई टीम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भारत की सुतीर्था और अहकिया के सामने कोरिया की पाक और चा की चुनौती है। दोनों टीमें 3-3 गेम जीत चुकी हैं और आखिरी गेम जीतने वाली टीम ही मैच अपने नाम करेगी।

टेबल टेनिस में भारत को मिली हार 

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अहकिया मुखर्जी और सुतीर्था की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की पाक और चार ने करीबी मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

Asian Games 2023: पुरुष स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य

स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता।

भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया है।