लॉकडाउन: अनुष्का शर्मा ने शेयर किया फनी वीडियो, डायनासोर बने नजर आए विराट कोहली!

विराट कोहली और अनुष्का साथ में फिल्में देखते हैं, वेब सीरीज देखते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का के अनदेखे अवतार भी देखने को मिले।

Avatar Written by: May 21, 2020 3:55 pm

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी भारत की कुछ सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाए रखती है। इस वक्त दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह  से देश भर में लॉकडाउन लगा है, जिस वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है और क्रिकेट मैच भी रद्द कर दिए गए हैं। हमेशा व्यस्त रहने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लॉकडाउन की वजह से साथ रहने का भरपूर मौका मिल रहा है।

virat kohli and anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का साथ में फिल्में देखते हैं, वेब सीरीज देखते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का के अनदेखे अवतार भी देखने को मिले। हाल ही में विराट को अनुष्का कोहली, कोहली चौका मार ना कहकर छेड़ती दिखी थीं। अनुष्का ने अब विराट का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली डायनासोर बनकर घर में चलते दिख रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है- I spotted …. A Dinosaur on the loose

 

View this post on Instagram

 

I spotted …. A Dinosaur on the loose ??????

A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on

इससे पहले अनुष्का विराट के बाल काटती भी दिख चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

Meanwhile, in quarantine.. ??‍♂??‍♀

A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on

देखिए जब कोहली को चौका मार ना कहकर छेड़ती दिखीं अनुष्का

अपनी बायोपिक में अनुष्का संग खुद काम करना चाहते हैं विराट कोहली

हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ लाइव चैट के दौरान विराट कोहली ने अपनी बायोपिक में खुद एक्टिंग करने की बात कही, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक शर्त भी रखी। शर्त यह है कि अगर अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में उनके साथ हो। विराट कोहली ने कहा “अनुष्का के साथ मैं जरूर अपनी बायोपिक में काम करना चाहूंगा।”

विराट कोहली ने अपने आप को बदले का पूरा क्रेडिट पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया। कोहली ने कहा “मैं हमेशा से ऐसा व्यक्ति नहीं था। मैं वास्तव में मानता हूं कि हर किसी के पास एक दयालु पक्ष होता है, लेकिन हमेशा एक व्यक्ति आपके जीवन में आकर आपको इससे बाहर लाता है। मेरे लिए, अनुष्का से मिलना वह पल था जब मैंने महसूस किया कि यह सब मेरे बारे में नहीं है। किसी अन्य व्यक्ति को देखने और उसी तरह जीना भी एक जीवन है।”

Latest