newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ashwin on Rohit Sharma: अश्विन की मां की तबीयत बिगड़ी तो रोहित ने बुक किया चार्टेड प्लेन, आश्विन ने साझा किया पूरा किस्सा

Ashwin on Rohit Sharma: लेकिन उसी दिन कुछ ऐसा हुआ था कि आर अश्विन को अचानक टीम का साथ छोड़कर अपने घर चेन्नई वापस लौटना पड़ा और अब आर अश्विन ने उस दिन उनके साथ जो हुआ था वो पूरा किस्सा अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया

नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज आर अश्विन अक्सर अपने बयानों और अपनी फील्ड पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के साथ हुए  में उन्होंने अपने करियर में 500 विकेट लेने का करिश्मा करके दिखाया।  लेकिन उसी दिन कुछ ऐसा हुआ था कि आर अश्विन को अचानक टीम का साथ छोड़कर अपने घर चेन्नई वापस लौटना पड़ा और अब आर अश्विन ने उस दिन उनके साथ जो हुआ था वो पूरा किस्सा अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया कि कैसे  उन्हें अपने घर के हालात के बारे में पता लगा और उन्होंने टीम का साथ छोड़ा और किस तरीके से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ ने अपना सपोर्ट दिखाया और उनको वहां से जाने की इजाजत दी. न सिर्फ इजाजत दी बल्कि कप्तान रोहित शर्मा ने आर अश्विन के लिए चार्टर्ड प्लेन का भी इंतजाम करवाया।  तो चलिए आपको बताते हैं कि आर अश्विन ने अपने इस इंटरव्यू में क्या-क्या कहा और क्यों कहा कि रोहित शर्मा धोनी से भी 10 कदम आगे जा चुके हैं.

दरअसल बात उस समय की है जब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। उसी मैच में आर अश्विन ने अपने करियर में 500 विकेट लेने का कारनामा हासिल किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद जब खेल का दूसरा दिन  खत्म हुआ तो उसके बाद अश्विन को ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू देना था।

उसी  इंटरव्यू के दौरान ब्रॉडकास्टर ने वहां पर उनके माता और पिता की एक वीडियो चला पर शोर शराबे की वजह से  वह वीडियो को सुन नहीं पाए, उसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तब तक उनके घर से कोई कॉल नहीं आया था और फिर उसके बाद उन्होंने वहां पर कप्तान रोहित से गेम के बारे में बात की।  इसके बाद वह अपने रूम में चले गए। अश्विन ने बताया कि करीब शाम को 7:00 बजे उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति को फोन लगाया तब पता चला कि  उनकी मां को सिर में दर्द हुआ और वह अचानक से फ्लोर पर गिर गई।  उसके बाद जैसे ही उन्होंने इसके बारे में सुना उनको कुछ समझ में नहीं आया और वह अपने कमरे में रोने लग गए।

इसके थोड़ी देर बाद ही रोहित और राहुल द्रविड़ को किसी ने अश्विन के फैमिली के बारे में बताया इसके तुरंत बाद ही दोनों अश्विन के कमरे में पहुंचे और अश्विन  से बात की। अश्विन को उस समय तक कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह घर जाए या टीम के साथ रहे  क्योंकि वह टीम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे लेकिन  रोहित ने तुरंत कहा कि आप यहां का छोड़ें तुरंत अपने घर जाइए और अपनी  माँ से मिलिए , आपके लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम करता हूं। साथ ही टीम के फिजियो कमलेश को भी कहा कि आप अश्विन के साथ जाइए।  कप्तान रोहित और चेतेश्वर पुजारा ने किसी तरह उनके लिए  चार्टर्ड प्लेन बुक करवाया और अश्विन राजकोट से निकलकर करीब 2:00 बजे रात अपने घर पहुंचे।

अश्विन अपनी मां से मिले तब तक वह होश में आ चुकी थी और वह ठीक थी, उसके अगले दिन उनकी मां ने उनको वहां से जाने को कहा ताकि वो इंडिया के लिए खेल सके। टीम के सपोर्ट और रोहित का इस तरह से साथ मिलने पर अश्विन काफी इमोशनल दिखे। अश्विन ने  कहा कि जब एक कप्तान आपके लिए कुछ ऐसा करता है तो वह बताता कि वह कितने अच्छे इंसान है और इसलिए वह पांच ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहें , जब कोई कप्तान आपके लिए ऐसा करता तो आप भी उस कप्तान के लिए फील्ड पर सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। अश्विन ने आगे इस इंटरव्यू में कहा रोहित की जगह चाहे धोनी ही कप्तान क्यों नहीं होते शायद वो भी कुछ ऐसा करते।  लेकिन जो रोहित ने किया वो एक कप्तान के रूप में आसान नहीं था।