newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023, Day 3: नौकायन में इबाद अली ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आए अब तक इतने पदक

Asian Games 2023, Day 3: इससे पहले 17 साल की नेहा ठाकुर ने इतिहास रच दिया। नौकायन में नेहा भारत को पहला मेडल दिलवाया। नेहा ने गर्ल्स Dinghy- ILCA 4 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। बता दें कि नौकायन में भारत की खाता खोलने वाली नेहा ठाकुर मध्य प्रदेश के देवास जिले की रहनी वाली है। उनके पिता महेश ठाकुर किसान और मां रीना गृहणी हैं।

नई दिल्ली। एशियाई गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में 2 पदक आए है। आज इबाद अली ने नौकायन में हिंदुस्तान को पदक दिलाया है। इबाद अली ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही अब भारत की झोली में 13 मेडल आ चुके है। भारत ने अब तक एशियन गेम्स में 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। भारत पदक तालिका पर छठे स्थान पर है। पहले पायदान पर चीन काबिज है उसे अब तक 69 पदक मिले है।

वहीं देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले इबाद अली को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इबाद अली को बधाई देते हुए लिखा, इबाद अली की उपलब्धि उनके उत्कृष्ट कौशल और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनके प्रदर्शन ने पूरे देश का सिर गर्व से चौड़ा कर दिया है। Well done, Champ.

नेहा ने जीता सिल्वर मेडल

इससे पहले 17 साल की नेहा ठाकुर ने इतिहास रच दिया। नौकायन में नेहा भारत को पहला मेडल दिलवाया। नेहा ने गर्ल्स Dinghy- ILCA 4 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। बता दें कि नौकायन में भारत का खाता खोलने वाली नेहा ठाकुर मध्य प्रदेश के देवास जिले की रहनी वाली है। उनके पिता महेश ठाकुर किसान और मां रीना गृहणी हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मंगलवार को भी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। मंगलवार को भारतीय टीम ने सिंगापुर को बुरी तरह से रौंद डाला। कप्तान हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक के दम पर भारत ने सिंगापुर को 16-1 शिकस्त दी। लगातार दूसरे दिन भारतीय हॉकी ने मैदान पर अपना भौकाल दिखाया। इससे पहले सोमवार को टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से पीट डाला था।