newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023 Day 8: 1500 मीटर रेस में हरमिलन ने झटका स्वर्ण, अविनाश ने स्टीपलचेज़ में जीता गोल्ड, जानें पल-पल की अपडेट

Asian Games 2023 Day 8 Live: वहीं, एशियन गेम्स के लिहाज से आज यानी की रविवार का दिन खास होने जा रहा है। आज कई मुकाबले होने जा रहे हैं, जिसमें शूटिंग, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं। वहीं, एशियन गेम्स से जुड़ी हर अपडेट से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ।

Asian Games 2023 Day 8 Live Updates: भारत एशियन गेम्स 2023 में प्रदर्शन अद्भुत रहा है। कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो कि काबिलेतारीफ है। सातवें दिन के मुकाबले तक भारत ने अब तक अपनी झोली में 38 मेडल झटके हैं। वहीं, एशियन गेम्स के लिहाज से आज यानी की रविवार का दिन खास होने जा रहा है। आज कई मुकाबले होने जा रहे हैं, जिसमें शूटिंग, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं। वहीं, एशियन गेम्स से जुड़ी हर अपडेट से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ।

Asian Games 2023 Live:

नंदिनी अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने 2023 एशियाई खेलों में पदकों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

अजय और जिनसन ने 1500 मीटर रेस में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज भारतीय एथलीट्स ने पुरुषों की 1500 मीटर रेस में दो मेडल हासिल किए। अजय कुमार सरोज ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं जिनसन जॉनसन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में कतर के मोहम्मद अल गरनी ने गोल्ड मेडल जीता।

भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉर्टपुट यानी गोला फेंक में कमाल कर दिया। उन्होंने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।