newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023 Hangzhou, Day 11 Updates: भारत पर पदकों की बारिश, पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में जीता गोल्ड

Asian Games 2023 Hangzhou, Day 11: एशियाई खेलों में भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। भारत के कुल पदक 71 हो गए है। भारत का एशियन गेम्स में अब तक सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। भारत ने साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में 70 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार गेम्स 71 मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने 16 गोल्ड के अलावा 26 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीते  है।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों का बुधवार को 11वां दिन है। भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में बुधवार को पदकों की बारिश हुई है। शुरुआत ज्योति वेन्नम और ओजस देवाले ने तीरंदाजी में गोल्ड पर दिलाकर की। इसके बाद अलग-अलग इवेंट में देश के खाते में मेडल आए। भारत के पास 18 गोल्ड मेडल हो गए है, वहीं 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल हो गए है। बता दें कि भारत ने आज इतिहास भी रच दिया है। दरअसल एशियाई खेलों में भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। भारत के कुल पदक 81 हो गए है। भारत का एशियन गेम्स में अब तक सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। भारत ने साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में 70 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार गेम्स 81 मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Updates:

भारत की पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में अब भारत को गोल्ड मिला है। मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रचा कीर्तिमान, जीता गोल्ड, किशोर को सिल्वर

बुधवार को एशियन गेम्स में भारत के ऊपर मेडल की बारिश हुई है। जैवलिन थ्रो में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने भारत के खाते में गोल्ड मेडल डाला है। वहीं जेना किशोर ने सिल्वर मेडल जीता है। भारत को भाला फेंक में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल मिला है। इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके है। लगातार दूसरी बार उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

अविनाश साबले ने जीता रजत पदक-

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट अविनाश साबले को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। 5000 मीटर दौड़ में साबले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में साबले को गोल्ड मेडल मिला था।

800 मीटर में हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर

हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 800 मीटर रेस में रजत पदक जीता है। इससे पहले हरमिलन ने 1500 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल जीता था। हरमिलन बैंस पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली है उनके माता-पिता भी एथलीट रह चुके है।

गोल्डन ब्वॉय नोरज चोपड़ा के पहले थ्रो पर विवाद खड़ा हो गया। टेक्निकल रीजन के चलते खेल रोक गया।  नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर भाला फेंका है।

Asian Games 2023: पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, भारत ने कोरिया 5-3 से दी शिकस्त

एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल मैच में मेंस की टीम ने साउथ कोरिया को 5-3 से रौंद डाला। इसके साथ हॉकी टीम ने अपनी गोल्ड पदक की दावेदारी भी कर ली है। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला 6 अक्टूबर को होना है। दूसरा सेमीफाइनल चीन और जापान के बीच होगा।

भारत के खाते में 74वां मेडल आया है। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन को सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग में भारतीय मुक्केबाज लवलीना को फाइनल में चीनी खिलाड़ी के हाथों हार मिली।

प्रवीण हुड्डा ने जीता कांस्य-

भारतीय मुक्केबाज प्रवीण हुड्डा को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया है।

एशियाड खेलों के स्क्वैश में भारत की अनहत-अभय की जोड़ी को कांस्य पदक मिला। सेमीफाइनल में उन्हें मलेशिया की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

 एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एशियाड खेलों में भारत के इतिहास रचने पर देशवासियों और खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”71 मेडल के साथ हम अपने अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है।”

Asian Games 2023: आर्चरी में ज्योति-ओजस ने जीता गोल्ड

11वें दिन यानी बुधवार को एशियन गेम्स 2023 में भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक आ गया है। आर्चरी के कंपाउंड मिश्रित टीम इवेंट में ज्योति और ओजस देवताले ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई टीम को 159-158 से मात देकर पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि भारत खिलाड़ियों ने 10वें दिन 2 गोल्ड समेत 9 पदक प्राप्त किए। मंगलवार को भारत की अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो और पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड जीता।

एथलेटिक्स में मंजू रानी- राम बाबू को मिला ब्रॉन्ज

भारत की मंजू रानी-राम बाबू ने आज भारत को पहला पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 35 किमी पैदल चाल मिश्रित टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Asian Games 2023 Schedule: यहां देखें भारत के 4 अक्टूबर का पूरा शेड्यूल