newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023, Day 4 Updates: आज भारत की झोली में आए 8 पदक, शूटिंग में अनंत जीत सिंह ने जीता रजत पदक

Asian Games 2023, Day 4: एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की झोली में 3 मेडल आए थे। इस तरह से भारत के पास कुल मेडल की संख्या 14 हो गई थी। इन कुल 14 मेडल में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में इस वक्त 19वें एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है। आज 27 सितंबर 2023 को इसका चौथा दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी टेनिस, घुड़सवारी, बॉक्सिंग, तैराकी, तलवारबाजी, शूटिंग जैसे खेलों अपना हाथ आजमाते हुए नजर आएंगे। एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की झोली में 3 मेडल आए थे। इस तरह से भारत के पास कुल मेडल की संख्या 14 हो गई थी। इन कुल 14 मेडल में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

Asian Games 2023 india pak

 अपडेट-

  • शूटिंग (स्कीट) में अनंत जीत सिंह ने जीता स‍िल्वर मेडल।
  • शूटिंग में लगातार बढ़ रहे पदक, अब 25 मीटर प‍िस्टल मह‍िला वर्ग शूट‍िंंग में ईशा स‍िंंह ने जीता स‍िल्वर
  • 19वें एशियन गेम्स में भारत के कुल पदक हुए 20। इन पदकों में गोल्ड (5), स‍िल्वर (5) और ब्रॉन्ज (10) हैं।
  • हॉकी में ग्रुप स्टेज के पहले मैच में भारत को जीत, स‍िंंगापुर को 13-0 से रौंदा, अब शुक्रवार को अगले मुकाबले में मलेश‍िया से होगी भीड़ंत
  • भारत को एक और सफलता, विष्णु सरवनन ने सेल‍िंंग में जीता कांस्य पदक
  • शूट‍िंंग में आया एक और मेडल। भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग) में जीता कांस्य पदक।
  • भारत ने अपने नाम किया एक और गोल्ड, 5 Gold के साथ कुल मेडल हुए 18
  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (मह‍िला): स‍िफ्त कौर सामरा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा आशी चौकसे ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस तरह के भारत की झोली में एक साथ दो मेडल आए हैं।
  • बुधवार को आज एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। अब भारत की झोली में गोल्ड आया है। भारत की तरफ से मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में गोल्ड हासिल किया है। ये भारत का एशियन गेम्स में चौथा गोल्ड है।
  • ताइक्वांडो में भारत के हाथ हार लगी है। यहां महिलाओं के 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 में भारत की मार्गरेट मारिया रेगी को राउंड 16 में ताइवान की चांग जुई एन से 0-2 से हार मिली है।
  • आज बुधवार, 27 सितंबर को भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। शूटिंग में ये मेडल हासिल हुआ है। सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस पदक के बाद भारत के पास अब कुल 15 मेडल हो गए हैं।