22 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने खरीदा ऐसा घर कि कीमत जानकर हैरान हो जाएगें आप…..

इस साल पृथ्वी शॉ दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने बीच आईपीएल में ही मुंबई स्थित बांद्रा इलाके में घर खरीदा है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल के पृथ्वी शॉ ने यह घर लगभग 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। 2209 स्क्वॉयर फीट एरिया में बना यह घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी के आठवें फ्लोर पर है। पृथ्वी शॉ को इस घर में तीन कार पार्क करने के लिए स्पेस मिली है।

Avatar Written by: May 4, 2022 9:00 pm

नई दिल्ली। वैसे तो हिंदुस्तान का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन यहां सबसे ज्याद देखे और पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। इसको लेकर छोटे गांव के कस्बे से लेकर मेट्रो शहर की गलियों तक हर कोई क्रिकेट को पसंद करता है। आज के दौर में क्रिकेट सिर्फ एक मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि अब यह हिंदुस्तान में व्यापार की तरह हो गया है। आज के दौर में सबसे ज्यादा पैसा क्रिकेट से जुड़े संस्थान और इसके खिलाड़ियों के पास होता है। इन सब के बाद जब से बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन करना शुरु किया है तब से मानो भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कई गुमनाम व युवा खिलाड़ियों की किस्मत बदल कर रख दी है। इसमें लगाई जाने वाली बोली करोड़ो के हिसाब से होती है।

Prithvi Shaw ने करोड़ों में खरीदा सपनों का आशियाना

आज हम एक ऐसे ही युवा भारतीय बल्लेबाज की करने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटी सी उम्र में करोड़ो की संपत्ती अपने नाम कर ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की। पृथ्वी शॉ हिंदुस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक है। अभी इस खिलाड़ी की उम्र भी ज्यादा नहीं है लेकिन इस छोटी सी उम्र में इस खिलाड़ी ने ऐसा घर खरीदा है जो शायद बड़े-बड़े उम्रदराज लोगों के लिए सिर्फ एक सपना रह जाता है।

पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा जिले में 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम – CricketInsta.com

पृथ्वी शॉ ने खरीदा 10.5 करोड़ का घर