newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs AUS WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चखाया हार का स्वाद, टीम इंडिया का विश्व चैंपियन बनने का सपना हुआ चकनाचूर

IND vs AUS Live Score: आज मुकाबले का पांचवां दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रन का टारगेट दिया है। वहीं, इसके जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन तक खेल खत्म होने तक तीनम विकेट पर  164 रन बनाए हैं। इस तरह से टीम इंडिया को जीत के लिए फिलहाल 280 रन की दरकार है। 

नई दिल्ली। Today Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) Day 5 WTC Final 2023:  नमस्कार, न्यूजरूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व टैस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रन का टारगेट दिया है। वहीं, इसके जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन तक खेल खत्म होने तक तीनम विकेट पर  164 रन बनाए हैं। इस तरह से टीम इंडिया को जीत के लिए फिलहाल 280 रन की दरकार है।

LIVE UPDATE: – 

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रन से हार का स्वाद चखाया है। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी अपने बल्ले से रनों की बरसात करने में नाकाम रहा। इस तरह डब्लूटीसी चैंपियनशिप बनने का सपना भारत का सपना एक बार फिर से चकनाचूर हो गया।

विराट कोहली लौटे पवेलियन 

विराट कोहली 78 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो गए। वे शानदार लय में थे। अपनी पारी में सात चौके भी लगा चुके थे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की जिसकी वजह से वे आउट हो गए।

पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं।