newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shane Warne dies: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 52 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

Cricketer shane warne died: चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार के उपरांत भी उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं देखा गया, जिसके बाद आज यानी की शुक्रवार को उनके निधन की खबर ने उनसे चाहने वालों को शोकाकुल कर दिया।

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल के उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन थाईलैंड स्थित कोह सुमई में हुआ है। वहीं, फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक वार्न के मैनेजमेंट ने अपने बयान में बताया, ‘शेन को उनके विला में बेजान पाया गया, उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। मेडिकल स्टाफ की सर्वश्रेष्ठ कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार इस वक्त प्राइवेसी की गुजारिश करता है।

12 घंटे पहले ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक

वहीं,  निधन से पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न ने आखिरी ट्वीट किया था, जो कि अभी सोशल मीडिया के मुख्तलिफ मंचों पर खूब वायरल हो रहा है। खिलाड़ी ने अपने आखिरी ट्वीट में रॉड मार्शो के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वह हमारे खेल के लिए महान थे और इसके साथ ही वे अनेकों लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत थे।

भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू

शेन वार्न विश्व के महान खिलाड़ियों में से गिने जाते थें। उनका जन्म 13 सितंंबर 1969 को हुआ था। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उन्होंने 145 टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 700 से भी ज्यादा विटेक चटकाए थे। वह दुनिया के महान खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया।