newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2023: आईपीएल 16 के बीच गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर, पूरे सीजन से ये स्टार खिलाड़ी हो गया बाहर

IPL 2023: विक्ट्री के अगले ही दिन ऐसी खबर सामने आ रही है जो न सिर्फ टीम (गुजरात टाइटंस) को झटका दे रही है बल्कि फैंस को भी दुखी कर देगी। बता दें, आईपीएल 16 के पूरे सीजन से गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन बाहर हो गए है। आईपीएल के शुरू होने के बाद अब केन विलियमसन का इस तरह से पूरे सीजन से बाहर हो जाना टीम के लिए संकट ला सकता है।

नई दिल्ली। आईपीएल 16 का आगाज हो चुका है। बीते दिन 1 अप्रैल को आईपीएल 16 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत से साथ आगाज किया लेकिन अब विक्ट्री के अगले ही दिन ऐसी खबर सामने आ रही है जो न सिर्फ टीम (गुजरात टाइटंस) को झटका दे रही है बल्कि फैंस को भी दुखी कर देगी। बता दें, आईपीएल 16 के पूरे सीजन से गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन बाहर हो गए है। आईपीएल के शुरू होने के बाद अब केन विलियमसन का इस तरह से पूरे सीजन से बाहर हो जाना टीम के लिए संकट ला सकता है।

IPL 2023

फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। गुजरात टाइटंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो ट्वीट किया है उसमें लिखा गया है कि आईपीएल 16 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान केन विलियमसन चोटिल हो गए थे। इसकी चोट के कारण वो अब वो पूरे आईपीएल सीजन से ही बाहर हो गए हैं। हम हमारे खिलाड़ी के जल्द स्वस्थ होकर वापसी की उम्मीद करते हैं। गुजरात टाइटंस ने इस पोस्ट में अपने खिलाड़ी केन विलियमसन की एक तस्वीर भी शेयर की है।

IPL 2023

आपको बता दें, बीते दिन हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का मुंह दिखाया था। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स खेलने के लिए उतरी थी। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने मैदान में 182 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस मुकाबले के दौरान ही केन विलियमसन चोटिल हो गए थे। अब कहा जा रहा है कि वो 2 से 3 महीनों के लिए आराम करने के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं।

आईपीएल 16 के पूरे सीजन में गुजरात टाइटंस को कब और कितने खेलने हैं मुकाबले 

31 मार्च 2023- गुजरात टाइटंस VS चेन्नई सुपर किंग्स (अहमदाबाद)

4 अप्रैल 2023- दिल्ली कैपिटल्स VS गुजरात टाइटंस (दिल्ली )

9 अप्रैल 2023- गुजरात टाइटंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स (अहमदाबाद, दोपहर 3:30 बजे से)

13 अप्रैल 2023- पंजाब किंग्स VS गुजरात टाइटंस (मोहाली)

16 अप्रैल 2023- गुजरात टाइटंस VS राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)

22 अप्रैल 2023- लखनऊ सुपर जायंट्स VS गुजरात टाइटंस (लखनऊ)

25 अप्रैल 2023- गुजरात टाइटंस VS मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद)

29 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स VS गुजरात टाइटंस (कोलकाता)

2 मई 2023- गुजरात टाइटंस VS दिल्ली कैपिटल्स (अहमदाबाद)

5 मई 2023- राजस्थान रॉयल्स VS गुजरात टाइटंस (जयपुर)

7 मई 2023- गुजरात टाइटंस VS लखनऊ सुपर जायंट्स (अहमदाबाद , दोपहर 3:30 बजे)

12 मई 2023- मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइटंस (मुंबई)

15 मई 2023- गुजरात टाइटंस VS सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद)

21 मई 2023- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु)