CWG 2022 Day 6: वुमेन क्रिकेट, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग में भारत के लिये बड़ा दिन, निकहत-लवलीना लगाएंगी मेडल के लिए पंच

CWG 2022 Day 6: जहां पर उसके लिये पैरा एथलीट खेलों में हिस्सा लेते नजर आयेंगे तो वहीं पर बॉक्सिंग के खेलों में भी भारतीय मुक्केबाजों के लिये यह काफी खास दिन साबित होने वाला है।

Avatar Written by: August 3, 2022 9:37 am

नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 5वां दिन पूरा हो चुका हैं और भारतीय टीम ने इन खेलों के 5वें दिन 8 गोल्ड मेडल मैचों में भाग लिया। इस दौरान भारतीय टीम के हाथ में दो ऐतिहासिक गोल्ड मेडल आये तो वहीं पर अन्य खेलों में 2 सिल्वर भी मिला, जिसके चलते भारतीय टीम अब कुल 13 पदक अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला 6वें दिन भी जारी रखना चाहेगी, जहां पर उसके लिये पैरा एथलीट खेलों में हिस्सा लेते नजर आयेंगे तो वहीं पर बॉक्सिंग के खेलों में भी भारतीय मुक्केबाजों के लिये यह काफी खास दिन साबित होने वाला है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भारतीय टीम को कई मेडल की आस होगी। पुरुष वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह 109 किलोग्राम में मेडल के लिए जोर लगाएंगे, तो महिला वेटलिफ्टर पूर्णिमा पांडे से देश को पदक की आस होगी। वहीं, क्रिकेट के मैदान पर भारतीय महिला टीम बारबाडोस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। बॉक्सिंग में निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन रिंग में मेडल पर पंच लगाने की कोशिश करेंगी। वहीं, सौरव घोषाल से भी भारत को मेडल की आस होगी।

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग- 
पुरूष, लवप्रीत सिंह 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
महिला, पूर्णिमा पांडे 87 किलो : शाम 6 . 30 से
पुरूष, गुरदीप सिंह 109 किलो : रात 11 बजे से

Commonwealth Games 2022: स्क्वाश : 
पुरूष डबल्स अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 बजे से)

Commonwealth Games 2022: लॉन बॉल्स 

पुरूष सिंगल्स : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर 1 और 4 बजे)
महिला डबल्स : भारत बनाम नीयू (दोपहर 1 और 4 बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 बजे से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30 बजे से)

Commonwealth Games 2022: जूडो :

महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)

Commonwealth Games 2022: हॉकी : 

महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से)

Commonwealth Games 2022: 

क्रिकेट- महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10:30 बजे से)

Commonwealth Games 2022: मुक्केबाजी :

महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 बजे से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 बजे से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12. 45 बजे से)
पुरूष : 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 बजे से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात 2 बजे से)