
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। आज बीसीसीआई ने उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पंत की हालत पर हमारी पूरी नजर बनी हुई है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ी के उपचार में आने वाले खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन करने का निर्देश दिया था। बता दें कि गत 30 दिसंबर को पंत दुबई से लौटने के बाद रूड़की अपनी घर मां को सप्राइस देने जा रहे थे। तभी उनकी कार दुर्भाग्यवश अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनकी कार में आग लग गई।
हालांकि, मौके पर मौजूद हरियाणा रोड वेज बच के ड्राइवर, कंडक्टर और दुग्ध व्यापारी ने पंत को गाड़ी से निकाला जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि पंत के घुटने का लिंगामट फट गया था। उनके पैर और पीठ में चोट आई है। उनके माथे पर भी चोट आई है। हालांकि, उपचार कर रहे डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है, जिसके बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन आज उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा उनके प्रशंसक जल्द से जल्द उनके स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी पंत के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।
Inshaallah he will be well soon. He is a fighter and a very tough guy. https://t.co/Z0aiecasPo
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 4, 2023
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक फाइटर हैं और बहुत सख्त व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।” एक्टर का यह ट्वीट अभी खासा सुर्खियों में है। जिसकी लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि पंत की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उनकी हालत में लगातार सुधार आ रहा है। क्रिकेट जगत से भी लोगों ने उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामाना की है। इसके अलावा खुद पीएम मोदी ने दुर्घटना वाले दिन पंत के स्वास्थ्य का संज्ञान लिया था। उन्होंने ना महज पंत के जल्द से स्वास्थ्य होने की कामना की थी, बल्कि पंत की मां से भी फोन पर बात की थी।