newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni Birthday: कैप्टन कूल ने कुछ इस तरह मनाया अपना 41वां जन्मदिन, देखें बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो

MS Dhoni Birthday: धोनी हमेशा से ही अपनी आक्रमक बैटिंग के लिए प्रसिध्द रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास यह काबिलियत है कि वो किसी भी आक्रमण गेंदबाजी के छक्के छुड़ा सकते है। इस बीच धोनी अपने बर्थडे पर एक खास खिलाड़ी का मैच देखते हुए नजर आए। 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन कप्तान और फिनिशर्स में शुमार हैं। धोनी के फैंस उनके जन्मदिन पर अलग अलग तरह से उन्हें शुभकामनाएं देते है। वहीं धोनी के फैंस ने विजयवाड़ा में धोनी का 41 फीट का कट आउट लगाकर उन्हें बर्थडे विश किया है। धोनी हमेशा से ही अपनी आक्रमक बैटिंग के लिए प्रसिध्द रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास यह काबिलियत है कि वो किसी भी आक्रामक गेंदबाजी के छक्के छुड़ा सकते है। इस बीच धोनी अपने बर्थडे पर एक खास खिलाड़ी का मैच देखते हुए नजर आए।

इस खिलाड़ी का मैच देखते हुए नजर आए धोनी 

धोनी टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट बिम्वलडन का मैच देखने पहुंचे थे। बिम्बलडन के सेंटर कोर्ट  पर राफेल नडाल और टेलर फ्रिट्ज के बीच मैच चल रहा था। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया कि ‘येलो ऑल मैच देखते हुए’  वहीं इस तस्वीर में धोनी ग्रे कलर का सूट और काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। धोनी आज 41 साल के हो चुके हैं ये मैच देखने का तोहफा उन्होंने खुद को दिया है। वहीं, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मैच देखते हुए नजर आए।

धोनी की पत्नी ने पोस्ट किया वीडियो 

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी केक काटते हुए दिख रहे है। इस वीडियो में उनके पीछे माही लिखा हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। साल 2010 में साक्षी और धोनी शादी के बंधन में बंधे थे। साक्षी धोनी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। इसके साथ ही धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों ही आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

धोनी हैं महान बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। उनके शांत और चतुर दिमाग से कई बार विरोधी टीमों को मुंह की खानी पड़ी है। धोनी की विकेटकीपिंग स्किल भी शानदार है। उनकी कप्तानी की छाया में कई क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल अभी भी खेलते है।