newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rohit Sharma: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा का पुलिस ने काटा चालान, जानिए क्या है माजरा

Rohit Sharma: हैरान करने वाली बात ये है कि ट्रैफिक अधिकारियों ने रोहित शर्मा का चालान एक, दो नहीं बल्कि 3 बार काटा है। वहीं रोहित शर्मा के कार तेज रफ्तार से भागने पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और परेशान हो गए।

नई दिल्ली। विश्व कप में आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार जीत का चौका लगाने के मकसद से उतरेगी। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया है। लेकिन ये फाइन मैच में नहीं बल्कि तेज रफ्तार से कार चलाने की वजह से लगा है। खबरों के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर रोहित शर्मा तेज रफ्तार में अपनी लेम्बोर्गिनी कार ड्राइव कर रहे थे। वो कार 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चल रहे थे। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने हिटमैन पर कार्रवाई की और उनके तीन चालान काटे है। हिटमैन के नाम 3 ऑनलाइन चालान काटे गए है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के चालान कब काटे गए इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है।

 कप्तान रोहित शर्मा का कटा चालान

रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पुणे जा रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सोमवार या फिर मंगलवार के बीच उनका चालान काटा गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक वक्त में रोहित शर्मा की कार की स्पीड 215 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी हो गई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि ट्रैफिक अधिकारियों ने रोहित शर्मा का चालान एक, दो नहीं बल्कि 3 बार काटा है। वहीं रोहित शर्मा के कार तेज रफ्तार से भागने पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और परेशान हो गए। भारतीय फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत के कार हादसे को अभी भूले भी नहीं है कि विश्व कप के बीच कप्तान रोहित शर्मा भी वैसी ही मिस्टेक कर बैठे है।

ज्ञात हो कि ऋषभ पंत भी कार हादसे का शिकार हुए थे। पंत दिल्ली से अपनी मर्सिडीज कार से होमटाउन रुड़की जा रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले उनकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में वो बुरी तरह से जख्मी भी हो गए थे। जिसका वीडियो भी सामने आया था। कार हादसे की वजह से पंत क्रिकेट के मैदान से दूरी बने हुए है।

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच आज पुणे में मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया था। भारत ने कंगारू को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा। फिर भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 विकेट से धूल चटाई।